फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG send Letter to Delhi Deputy Chief Minister for Schools Security concerns

LG ने मनीष सिसोदिया को लिखा पत्र, स्कूलों की सुरक्षा के लिहाज से गिनाई ये 10 जरूरी बातें 

Wed, 13 Sep 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Sep 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
LG send Letter to Delhi Deputy Chief Minister for Schools Security concerns
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, (दाएं) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपराज्याल अनिल बैजल ने स्कूलों की सुरक्षा को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखा है। उन्होंने इस बाबत मनीष को 10 अहम बातें बताई हैं...
विज्ञापन

स्कूलों की सुरक्षा के लिहाज से मनीष सिसोदिया को गिनाई ये 10 अहम बातें...

LG send Letter to Delhi Deputy Chief Minister for Schools Security concerns
रयान स्कूल में तैनात पुलिस
1. एलजी ने स्कूलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये पहले से जारी दिशा-निर्देशों को तत्काल लागू करने को कहा है। उनका कहना है कि पुख्ता सुरक्षा इंतजाम ही किसी स्कूल को मान्यता या अनुदान देने की बुनियादी शर्त होनी चाहिये।

2. दिल्ली NCR के स्कूलों में यौन उत्पीडन की हालिया दुर्घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सख्त कदम उठाने की बात कही।      

3. उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से स्कूलों के मौजूदा सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। पुलिस ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों को स्कूलों का मुआइना करके जांच के आदेश दिये गये हैं।

4. पुलिस का सुझाव था कि स्कूलों के सुरक्षा कर्मियों व सहायक स्टाफ के पिछले रिकार्ड का सत्यापन होना जरूरी है। वहीं, इस काम में अधिकृत सुरक्षा ऐजेंसियों या पूर्व सैनिकों को लगाया जाये। साथ ही पूरा स्कूल सीसीटीवी के दायरे में हो।       
 

5. उनका सुझाव है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त की तरफ से तय सुरक्षा उपायों का अविलंब लागू किया जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

LG send Letter to Delhi Deputy Chief Minister for Schools Security concerns
गुरुग्राम में स्कूल के बाहर जमा लोग

6. दिल्ली स्कूल एजूकेशन एक्ट एंड रूल्स में बताये गये तरीकों पर संजीदगी से काम हो। 

7. दिल्ली के स्कूलों को चलाने की अनुमति देने के लिए इसे अनिवार्य शर्त माना जाए।

 

8. LG ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए है कि निजी स्कूल के कर्मचारियों के मामले में निजी व्यक्तियों, एजेंसियों के चरित्र सत्यापन के शुल्क में छूट दी जाये।

9. शिक्षा विभाग सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को नियत समय से इस पर रिपोर्ट मांगे।

 

10. उपराज्यपाल ने उम्मीद जताई कि सभी विभागों व हितधारकों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। जिससे स्कूलों में हमारे बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।      
      
- पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रहे स्कूलों को मान्यता देने की बुनियादी शर्त: उपराज्यपाल  
- अनिल बैजल ने मनीष सिसोदिया को लिखा पत्र, स्कूलों की सुरक्षा के लिये जारी दिशा-निर्देशों को किया जाये लागू      
- दिल्ली पुलिस को दिया निर्देश, निजी स्कूलों को दी जाये सत्यापन शुल्क से छूट      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed