फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG reviews IGI Airport operations and expansion plans

Delhi NCR News: एलजी ने की आईजीआई एयरपोर्ट संचालन व विस्तार योजन की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में उठाया अहम कदम
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति और जल संरक्षण ढांचे की सराहना की

एयरक्राफ्ट के शोर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को कम करने पर काम करने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और विस्तार योजना की समीक्षा की। उन्होंने इस प्रॉजेक्ट को आईजीआई को विश्वस्तरीय एविएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम कदम बताया। उपराज्यपाल के सामने एविएशन अधिकारियों ने आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन, विस्तार और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। एलजी ने इसे बारीकी से समझा और कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तकनीकी रूप से उन्नत एविएशन सेक्टर के विज़न के अनुरूप काम हो रहा है। उन्होंने चल रहे काम की सराहना की।
जीरो वेस्ट टू लैंडफिल नीति को सराहा : उपराज्यपाल ने दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा अपनाई गई ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ नीति और जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली को सतत विकास के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती हैं, बल्कि देश में टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर के नए मानक भी स्थापित करती हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट और एयरोसिटी बने निवेश का केंद्र : एलजी ने सुझाव दिया कि विश्वस्तरीय एयरपोर्ट और एयरोसिटी इकोसिस्टम का प्रभावी उपयोग कर दिल्ली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यटन और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से इस दिशा में ठोस रणनीति तैयार करने के लिए कहा, ताकि राजधानी की वैश्विक पहचान और मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड कोर्ट में यात्रियों से सीधे संवाद : अपने दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने एयरपोर्ट के फूड कोर्ट में यात्रियों से सीधे संवाद कर उनकी राय और अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।


एयर क्राफ्ट से ध्वनि प्रदूषण को बताया गंभीर : तेजी से हो रहे विकास के बीच संधू ने एयरक्राफ्ट शोर प्रदूषण के मुद्दे को भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास और स्थानीय निवासियों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए प्रभावी समाधान तलाशे जाएं। उपराज्यपाल ने दोहराया कि दिल्ली को एक ऐसा एविएशन हब बनाया जाएगा, जो वैश्विक स्तर पर व्यापार और निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का भी पूरी तरह पालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article