दिल्ली में चुनाव की आहट, पीएम-गृह मंत्री से मिले एलजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी में साख बचाने की जुगत व मोहल्ला सभा, कांग्रेसी संगठन चुनाव में लगे हैं।
इस बीच प्रशासनिक या राजनीतिक स्थिति को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को प्रधानमंत्री और बृहस्पतिवार को गृहमंत्री से मुलाकात करके सरगर्मी और बढ़ा दी है। सरकारी तंत्र बेशक औपचारिक मुलाकात बता रहा है लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे विस चुनाव, सरकार गठन पर चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है।
नजीब जंग ने प्रधानमंत्री पद की शपथ से पूर्व ही पीएमओ से प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात का समय मांगा था। बुधवार शाम को नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो गई। इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया। फिर बृहस्पतिवार को जंग ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की।
‘आप’ ने विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया
आदमी आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को वालंटियर की बैठक में चुनाव की तैयारी की रूपरेखा का ऐलान किया। उन्होंने समस्त वालंटियर को घर-घर जाने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही उन्होंने सरकार छोड़ने पर माफी मांगते हुए वालंटियर से भी पार्टी से हुई गलती के लिए जनता के समक्ष माफी मांगने का आग्रह किया। साथ ही जनता को भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन देते हुए दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर मांगने का सुझाव दिया है।
राजधानी में मौसम के गर्म मिजाज के बीच अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को राजनीति पारा भी चढ़ा दिया। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वालंटियर के साथ पहली बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का ऐलान किया।