फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG Anil Baijal visits the 10000 bedded Sardar Patel COVID Care Centre at Radha Soami Beas Chattarpur

दिल्ली: 10 हजार बिस्तरों वाले राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर पहुंचे उप राज्यपाल बैजल

Sun, 05 Jul 2020 09:41 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
LG Anil Baijal visits the 10000 bedded Sardar Patel COVID Care Centre at Radha Soami Beas Chattarpur
कोविड केयर सेंटर के दौरे पर उप राज्यपाल बैजल - फोटो : ani

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को छतरपुर में राधा स्वामी ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

 
इस दौरान आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने बताया कि हमारे डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक कर्मचारी यहां कोरोना मरीजों की सुविधाओं की देखभाल करेंगे। कोरोना मरीजों की देखभाल में आईटीबीपी के पास कई महीनों का अनुभव है। उन्होंने बताया कि शुरूआत में आईटीबीपी को क्वारंटीन सेंटरों पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसवाल ने कहा कि हम राष्ट्र और सीमा पर सुरक्षा के प्रति समर्पित हैं। हमारी सेना, वायु सेना और आईटीबीपी के हौसले बुलंद हैं। हम देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने को तैयार हैं।



10 हजार बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में इससे पहले 27 जून को गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दौरे पर आए थे। इसके एक दिन पहले यानी 26 जून को ही 2000 बेड के साथ यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई थीं। 
 

बता दें कि छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से हैं। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता है जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केंद्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य कर रही है। 

मालूम हो कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2505 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 55 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में शनिवार को 2632 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97200 हो गई है। 

दिल्ली में अब तक 68256 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 3004 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में अभी 25940 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed