{"_id":"5e81cfa28ebc3e76cd7ebe48","slug":"lg-anil-baijal-strict-on-lockdown-action-against-dms-and-dcps-kejriwal-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लॉकडाउन पर उपराज्यपाल सख्त, कहा- डीएम और डीसीपी पर भी होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लॉकडाउन पर उपराज्यपाल सख्त, कहा- डीएम और डीसीपी पर भी होगी कार्रवाई
Mon, 30 Mar 2020 04:24 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को डीएम और डीसीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी डीएम या डीसीपी के इलाके में लॉकडाउन का पालन नहीं किया गया तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने सभी डीएम और डीसीपी को यह निर्देश भी दिया कि अगर किसी को भी लॉकडाउन के दौरान बिना ई-पास या वैध कारण के कोई घूमते हुए पाया जाए तो उसे प्रशासन द्वारा स्थापित जिला आश्रयों में भेजा जाए। यह निर्देश एक उच्च-स्तरीय बैठक में जारी किए गए। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सभी डीएम और डीसीपी भी शामिल थे ।
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 72 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,071 हो गई जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।
विज्ञापन