फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Letter disadvantaged people' Night School 'from the literate'

‘अक्षर से वंचित लोगों को ‘नाइट स्कूल’ से करें साक्षर’

Sun, 22 Nov 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
'Letter disadvantaged people' Night School 'from the literate'

‘शिक्षा का आशीर्वाद प्रत्येक बच्चे को प्राप्त होना चाहिए। शिक्षा की बदौलत ही उनका समाज से परिचय होगा। आज के दौर में ऐसी शिक्षा की जरूरत है, जो कि उनके अंदर के इंसान को न मारे।

विज्ञापन


समाज में हाशिए पर रहने वाले शिक्षा और अक्षर से वंचित कामगारों लिए ज्योति सेवा न्यास ‘नाइट स्कूल’ के जरिए उन्हें शिक्षा का उपहार देना चाहिए। इस मानवता के कार्य में वे उनके साथ हैं।’
विज्ञापन


एबीईएस ईसी में ज्योति सेवा न्यास की व्याख्यानमाला में पहुंचीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने उक्त वाक्य कहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कार्यक्रम अध्यक्ष एचआरआईटी चेयरमैन अनिल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आशीष गुप्ता, आरएसएस प्रचारक अनुपम कुमार और न्यास अध्यक्ष धुरेंद्र गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्तमान में रिश्तों की डोर टूटती जा रही है। समाज में आपसी प्यार और भाईचारा बनाए रखने के लिए लोगों को सामाजिक दायित्व निभाने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि नाइट स्कूल के जरिए ज्योति सेवा न्यास अनपढ़ कामगारों के लिए शिक्षा की अलख जगाए। वे खुद इसमें भागीदार बनेगी।

समारोह में पांचजन्य के पूर्व संपादक बलदेव शर्मा ने देशभक्ति और सामाजिक दायित्व से जुड़ी कविता सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर सचिन सिंघल, राजकुमार अधलखा, महेश गुप्ता, राहुल सिंह, राहुल सिंघल, परमेंद्र शेखावत, अशोक जाह्नवी, मयंक गोयल, डा. राजनारायण शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed