फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leopard not found in Sainik Farm of South Delhi

दिल्ली में तेंदुए का खौफ: कई जगह लगाए पिंजरे, चलाया खोज अभियान; तीसरे दिन भी वन विभाग की टीम के हाथ खाली

Mon, 04 Dec 2023 11:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Dec 2023 11:56 PM IST
सार

तेंदुआ पकड़ में न आने से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन्य विभाग ने जंगल के आसपास गश्त बढ़ाई है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने के लिए विभाग लाउडस्पीकर से मुनादी कर रहा है। तेंदुआ दिखने के बाद से यहां विभाग की टीमें तैनात हैं।

विज्ञापन
Leopard not found in Sainik Farm of South Delhi
वन्य विभाग की टीम और स्थानीय लोग बाहर डंडे लेकर कर रहे निगरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म में नजर आए तेंदुए की तलाश में वन्य विभाग की टीमें जंगल की खाक छान रही हैं। सोमवार को टीमों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने जंगल के अंदर 15 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का तीसरे दिन भी देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को जांच टीमों की संख्या बढ़ाई गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगह पिंजरे भी लगाए हैं। विभाग के अधिकारियों ने तीसरे दिन भी ड्रोन की मदद ली।

विज्ञापन


तेंदुआ पकड़ में न आने से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वन्य विभाग ने जंगल के आसपास गश्त बढ़ाई है। वहीं, लोगों को सतर्क रहने के लिए विभाग लाउडस्पीकर से मुनादी कर रहा है। तेंदुआ दिखने के बाद से यहां विभाग की टीमें तैनात हैं। सोमवार सुबह पांच टीमें जंगल की अगल-अलग दिशा में गईं। वहीं, जंगल के अंदर लगाए गए पिंजरों को भी देखा, लेकिन उसके आस-पास भी किसी तरह की हलचल नहीं देखी गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नेब सराय के पुलिस स्टेशन रोड, बांध रोड, सैनिक फार्म की मुख्य सड़क के रास्ते सुरक्षा की दृष्टि से बंद हैं। कोई आम नागरिक अंदर न आ पाए, इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वन्य विभाग की टीमें देर रात तक इलाके में गश्त करती रहीं।

विज्ञापन

दो से तीन दिन तक जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन
इलाके में शनिवार को दिखा तेंदुए का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं लग पाया है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम का कहना है कि तेंदुआ हो सकता है कि जंगल में वापस चला गया होगा। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम पूरे 24 घंटे मौके पर तैनात है। जरूरत पड़ने पर सभी बचाव के उपकरण मौजूद हैं। किसी भी तरह की हलचल होती है, तो टीम तुरंत हरकत में आ जाएगी। दो से तीन दिन तक अभी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

कई लोग दफ्तर नहीं गए, बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजा
स्थानीय निवासियों में तेंदुए को लेकर दहशत है। सोमवार को कई लोग दफ्तर भी नहीं गए। बच्चों को भी स्कूल नहीं भेजा। स्थानीय निवासी उदित प्रकाश ने बताया कि जब तक वन्य विभाग पुष्टि नहीं करता है कि तेंदुआ वापस चला गया है तब तक वह घर पर रहेंगे। वहीं, स्थानीय निवासी दिव्या ने बताया कि तेंदुए के खौफ से चलते उन्होंने कॉलेज से अवकाश ले लिया है।

विज्ञापन

तमाशबीन लोगों की भीड़ बन रही आफत
सैनिक फार्म में जिस इलाके में तेंदुए को देखा गया था, उस इलाके को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है, जबकि कई रास्तों को बंद किया गया है, उसके बावजूद लोग यहां पहुंच रहे हैं। इससे विभाग को लोगों की भीड़ हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग के अधिकारी बार-बार भीड़ हटाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग विभाग के सुरक्षाकर्मियों से ही उलझते नजर आए। यही नहीं, लोग शोर भी कर रहे हैं, जिससे रेस्क्यू करने में विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed