फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leopard entry in manesar plant causes 125 crore loss to maruti company in gurugram

एक तेंदुए के चलते मारुति कंपनी को लगा 125 करोड़ का चूना, जानिए कैसे

Fri, 06 Oct 2017 09:52 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 06 Oct 2017 09:52 PM IST
सार

-धनतेरस और दिवाली पर गाडिय़ों के अलॉट में हो सकती है देरी 
संपादक जी के ध्यानार्थ
--------------------
बिजनेस पेज के लिए::
--------------------
मारुति के मानेसर प्लांट में तेंदुआ घुसने से 125 करोड़ का झटका
-धनतेरस और दिवाली पर गाडिय़ों के अलॉट में हो सकती है देरी
-शिफ्ट बंद होने से नहीं हुआ 2000 से अधिक इंजान का प्रोडक्शन
शाहनवाज आलम
गुरुग्राम।

विज्ञापन
leopard entry in manesar plant causes 125 crore loss to maruti company in gurugram
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मारुति के मानेसर प्लांट में तेंदुआ के घुसने से कंपनी को करीब 125 करोड़ का झटका लगा है। बृहस्पतिवार सुबह तेंदुआ घुसने के बाद इंजन डिपार्टमेंट का काम ठप रहा। करीब 2000 इंजनों का प्रोड्क्शन नहीं हुआ। जिसके कारण गाडिय़ों का प्रोड्क्शन भी प्रभावित रहा है।

विज्ञापन


देर शाम तेंदुआ इंजन डिपार्टपेंट से निकलकर दूसरी जगह जाने के बाद प्रोड्क्शन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन डरे-सहमे कर्मचारियों के कारण प्रोड्क्शन धीमी रही। अब कंपनी अधिकारिक तौर पर नुकसान के आंकलन करने में जुट गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार अहले सुबह करीब 3.15 बजे सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा था। 600 एकड़ में फैले मानेसर प्लांट में प्रवेश के बाद तेंदुआ इंजन डिपार्टमेंट में प्रवेश कर गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद मारुति प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पहले शिफ्ट में आने वाले कर्मचारियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के शिफ्ट में करीब 2200 कर्मचारियों ने काम नहीं किया। जब तेंदुआ इंजन डिपार्टमेंट के बगल वाली बिल्डिंग में छिप गया तो वहां वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने चारों तरफ से घेर लिया। मारुति के अन्य विभागों में काम शुरू करने के लिए शाम 04.00 बजे के करीब अनुमति दी गई। इसके बाद काम शुरू हुआ।

गाडिय़ों के लेट होने का बढ़ा खतरा

leopard entry in manesar plant causes 125 crore loss to maruti company in gurugram
मारुत‌ि प्लांट में घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद - फोटो : शाहनवाज आलम/अमर उजाला

मारुति में हर दिन 5000 गाडिय़ों की प्रोडक्शन होती है। इसमें इंजन विभाग सबसे अहम है। सूत्रों के मुताबिक, पहली शिफ्ट में सुबह 06.30 बजे से दोपहर 03.15 तक चलने वाली इंजन डिपार्टमेंट बाधित रहा। इससे गाडिय़ों का प्रोडक्शन भी बाधित हुआ।

शुरुआती तीन घंटे तक स्टॉक में रखे इंजन से गाडिय़ों का निर्माण हुआ, लेकिन बाद में गाडिय़ों का प्रोडक्शन नहीं हो पाया। दोपहर 03.15 बजे से चलने वाली इंजन डिपार्टमेंट की शिफ्ट भी प्रभावित रहा। दिनभर में करीब 2000 से अधिक इंजनों का प्रोड्क्शन ठप रहा। इससे करीब 1200 से अधिक गाडिय़ों के प्रोडक्शन प्रभावित हुआ।

अधिकारिक तौर पर इस बारे में मारुति की ओर से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। मारुति कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू का कहना है कि सुबह के शिफ्ट में कर्मचारियों ने काम नहीं किया है। कर्मचारियों की तनख्वाह बिना काम के ही देना पड़ेगा। यह भी नुकसान है। कंपनी के एंगल से यह नुकसान ही है। इंजन का प्रोडक्शन भी बंद रहा है। 

-धनतेरस और दिवाली से पहले तेंदुआ का प्लांट में घुसने से गाडिय़ों का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। इससे अब एक दिन गाडिय़ों का प्रोडक्शन लेट होने से ट्रांसपोर्टेशन और अन्य प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसके कारण दूर दराज जाने वाली गाडिय़ों का लेट होना तय माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को वहां से निकलने वाली गाडिय़ों का ट्रांसपोर्टेशन भी नहीं गया है। इससे गाडिय़ों के समय पर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed