फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leh-bound SpiceJet plane suffers glitch, returns to Delhi

SpiceJet: लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान के इंजन से पक्षी टकराया, दिल्ली लौटा; फ्लाइट में 135 यात्री थे सवार

Sun, 26 May 2024 01:28 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 May 2024 01:28 PM IST
सार

लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान इंजन से पक्षी के टकराने के बाद रविवार की सुबह विमान दिल्ली लौट आया। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई।

विज्ञापन
Leh-bound SpiceJet plane suffers glitch, returns to Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

लेह जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के इंजन से रविवार की सुबह पक्षी टकराया, जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई। करीब 135 लोगों को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


सूत्र ने कहा, इंजन में कंपन के कारण विमान वापस लौट आया। फ्लाइटरडार24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद दिल्ली लौट आया। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 26 मई, 2024 को दिल्ली से लेह तक एसजी-123 का संचालन करने वाला स्पाइसजेट बी737 विमान इंजन 2 पर पक्षी टकराने के बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य रूप से उतार लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि विमान की सामान्य लैंडिंग हुई, न कि आपात लैंडिंग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed