फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Left with school bag, took the leap from the 10th floor

नाराज बच्चे ने 10वीं मंजिल से लगाई छलांग

Fri, 03 Apr 2015 05:27 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Left with school bag, took the leap from the 10th floor

गुड़गांव के सेक्टर 56 स्थित कें द्रीय विहार कालोनी में रहने वाले एक छात्र (12) ने बृहस्पतिवार की दोपहर 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बताते हैं कि घर में किसी मामूली बात पर मां के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद मां ने डांट लगाई थी। केन्द्रीय विहार कालोनी में रविन्द्र परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला रविंद्र दिल्ली की किसी निजी कंपनी में काम करता है। उसका इकलौता बेटा ऋषि (12) गोल्डेन लाइन स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ने में बहुत होशिय़ार था ऋषि

Left with school bag, took the leap from the 10th floor

परिजनों के अनुसार वह बहुत ही मेधावी छात्र था। किसी बात को लेकर घर में जिद कर रहा था। जिस पर उसकी मां ने मना कर दिया।


यह बात उसे नागवार लगी और वह घर के बगल के टावर में जाकर 10 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मां इकलौते बेटे की आत्महत्या से सदमे में है।

ऋषि से मां ने छत पर जाने से किया था मना

Left with school bag, took the leap from the 10th floor

पुलिस के मुताबिक बच्चे ने घर में मां के साथ मामूली बात पर बड़ा उठाया उठा लिया छानबीन में मां के द्वारा किसी बात पर मना करने पर छत पर जाने की बात सामने आ रही है।


परिवार इस कदर सदमें में है कि वो किसी से बात नहीं करना चाहते। वो अब भी हैरान हैं कि उनके बीच हंसता खेलता ऋषि अचानक से इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है।

पुलिस को शव के पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed