Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Left wins all four seats in JNUSU election result JNUSU Election 2025 Winner List

JNU में फिर 'लाल सलाम': छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट ही लेफ्ट, ABVP का सूपड़ा साफ; जानें क्या रही वजह

Thu, 06 Nov 2025 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 09:51 PM IST
सार

JNUSU Election Result 2025: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। लेफ्ट पैनल ने चारों सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार के चुनाव में एबीवीपी को करारी हार मिली है। इस बार एक सीट भी नहीं मिली है। 
 

विज्ञापन
Left wins all four seats in JNUSU election result JNUSU Election 2025 Winner List
लेफ्ट यूनिटी ने सभी चार प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025-26 में लेफ्ट पैनल के उम्मीदवारों ने सेंट्रल पैनल के चारों पदों पर जीत दर्ज की। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) को हार का सामना करना पड़ा। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने करीब एक दशक बाद संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की थी। उससे पहले वर्ष 2015 में भी एबीवीपी ने संयुक्त सचिव का पद जीता था। उसके बाद से लेफ्ट पैनल सभी पदों पर काबिज होता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

मतगणना के दौरान महासचिव और संयुक्त सचिव के पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। लेकिन आखिर में लेफ्ट पैनल के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। चुनाव समित अध्यक्ष रवि कांत की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद पर लेफ्ट पैनल (आइसा)अदिति मिश्रा को 1937 वोट मिले। जबकि एबीवीपी से विकास पटेल को 1488 वोट मिले। यानि एबीवीपी उम्मीदवार को 449 वोट से हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन से शिंदे विजयलक्ष्मी को भी अच्छे खासे 1276 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उपाध्यक्ष पद की लेफ्ट पैनल की उम्मीदवार (एसएफआई) गोपिका बाबू ने 3101 सर्वाधिक वोट लेकर जीत दर्ज की और एबीवीपी उम्मीदवार तान्या कुमारी को 1314 वोट से हार का सामना करना पड़ा। तान्या कुमार को 1787 वोट मिले। जबकि महासचिव पद पर लेफ्ट पैनल के उम्मीदवार(डीएसएफ) सुनील यादव को 2005 वोट से जीत दर्ज की। एबीवीपी उम्मीदवार राजेश्वर कांत दुबे 1901 वोट मिले और 104 वोट से हार हुई। संयुक्त सचिव के पद पर लेफ्ट पैनल उम्मीदवार(आइसा) दानिश अली को 2083 वोट मिले। जबकि एबीवीपी से अनुज डामरा को 1797 वोट मिले और 286 वोट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

इस चुनाव में कुल 5802 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के लिए 9043 मतदाता पंजीकृत थे। नोटा को लेकर सबसे ज्यादा वोट उपाध्यक्ष पद पर 389 वोट डाले गए। जबकि महासचिव पद पर 278, संयुक्त सचिव के पद पर 234 और अध्यक्ष पद पर 132 नोटा वोट डाले गए। जेएनयू में बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव हुआ था।

ये भी पढ़ें: JNUSU Result: अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष तो सुनील यादव बने महासचिव, जानें कौन हैं लेफ्ट से जीते चारों उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed