फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Left the keys in the car, burglar take the car off

कार में चाबी छोड़ी, गाड़ी ले उड़ा चोर

Mon, 01 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Left the keys in the car, burglar take the car off

दिल्ली से रविवार को बैंक की परीक्षा देने के लिए शारदा यूनिवर्सिटी आए युवक के सामने ही एक शख्स उसकी कार ले उड़ा। हालांकि कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों से पीछा किया, लेकिन चोर उन्हें चकमा देकर निकल गया। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिलीप सिंह के मुताबिक, महरौली (दिल्ली) निवासी जयवीर सिंह रविवार सुबह बैंक की परीक्षा देने के लिए शारदा यूनिवर्सिटी आया था। परीक्षा देने के बाद वह दोपहर में अपनी मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से खाना निकालकर खाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


इस बीच जयवीर कार में चाबी लगी छोड़कर कुछ दूर स्थित दुकानदार से छोले खरीदने चला गया। एक मिनट बाद लौटते समय उसने देखा कि एक युवक उसकी कार ले जा रहा है। जयवीर के शोर मचाने पर आसपास मौजूद दो-तीन युवकों ने अपनी कारों से पीछा किया लेकिन चोर हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed