फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaving three children and husband woman reached Dankaur from Bulandshahr to meet her lover

रात में प्रेमी से मिलने पहुंची तीन बच्चों की मां: प्रेमी की बेरुखी पर पुलिस के पास गई; हैरान कर देगी लव स्टोरी

Mon, 08 Jan 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Jan 2024 10:16 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि महिला ने जो नंबर दिया था, उसे डायल किया गया तो वह बंद था। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला के पति को इस मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
Leaving three children and husband woman reached Dankaur from Bulandshahr to meet her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर से एक महिला अपने तीन बच्चे और पति को छोड़कर रविवार रात दनकौर में रहने वाले प्रेमी से मिलने पहुंच गई। जब प्रेमी ने फोन बंद कर लिया तो महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से प्रेमी के पास भेजने की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि महिला ने जो नंबर दिया था, उसे डायल किया गया तो वह बंद था। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला के पति को इस मामले की सूचना दी। सोमवार सुबह महिला का पति दनकौर पहुंचा और पत्नी को लेकर चला गया।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश निवासी एक महिला कई वर्षों से बुलंदशहर के नरौरा में पति के साथ मजदूरी का काम करती है। उसका कई साल से साथ में ही काम करने वाले मध्यप्रदेश के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी उसके पति को लगी तो उसने पत्नी और उसके प्रेमी को फटकार लगाई। इसके बाद युवक बुलंदशहर को छोड़कर गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर में काम करने के लिए आ गया। उसके बावजूद दोनों फोन पर बातचीत करते थे। शनिवार रात जब महिला का पति और तीन बच्चे सो रहे थे। तब वह प्रेमी से मिलने के लिए निकल गई। देर रात बस के माध्यम से बुलंदशहर में पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद रविवार सुबह बस में बैठकर दनकौर पहुंची। दिनभर वह अपने प्रेमी को फोन लगाती रही, लेकिन प्रेमी का फोन स्विच ऑफ था। प्रेमी से संपर्क नहीं हो सका तो उसने पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि प्रेमी का फोन स्विच ऑफ होने के चलते पुलिस ने महिला के पति का नंबर उससे लिया। जिसकी जानकारी महिला के पति को दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का पति उसे लेकर अपने साथ चला गया। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed