{"_id":"691f7af28c96e7244c0b4fef","slug":"leather-jackets-are-in-vogue-in-mohammadpur-market-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-113247-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोहम्मदपुर बाजार में लेदर जैकेट का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोहम्मदपुर बाजार में लेदर जैकेट का जलवा
विज्ञापन
सर्दी की शुरुआत में स्वेटर, मफलर के लिए बढ़ी भीड़
काजल कुमारी
नई दिल्ली। राजधानी में गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। मोहम्मदपुर बाजार में इन दिनों लेदर जैकेट और ऊनी कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है। मौसम के हल्के ठंडे होते ही लोगों ने स्वेटर, मफलर और कोट की तलाश शुरू कर दी है, जिससे दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।
बाजार के दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। कॉलेज जाने वाले युवा और ऑफिस प्रोफेशनल्स सबसे ज्यादा लेदर जैकेट और हुडी खरीद रहे हैं। बाजार में 1000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की रेंज में स्टाइलिश जैकेट्स उपलब्ध हैं। वहीं महिलाओं के लिए नए डिजाइन की लॉन्ग कोट्स, वूलन कुर्तियां और ट्रेंडी मफलर भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
दुकानदारों के मुताबिक, इस साल फैशन ट्रेंड में ब्राउन और ब्लैक लेदर जैकेट का क्रेज सबसे ज्यादा है। कई युवा रंग-बिरंगे विंटर एक्सेसरीज जैसे बूट्स और बीनी हैट्स को भी अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना रहे हैं। बाजार में स्थानीय ब्रांड्स के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रेंड्स से प्रेरित डिजाइन भी देखने को मिल रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि मोहम्मदपुर बाजार में हर बजट के हिसाब से कपड़े मिल जाते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
सर्दी की शुरुआत होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले हफ्ते से रोजाना सैकड़ों ग्राहक आ रहे हैं। लेदर जैकेट की बिक्री इस बार उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। कॉलेज के लड़के-लड़कियां नए कलर और डिजाइन में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।- आरीफ नूर, दुकानदार
महिलाओं के लिए इस बार लॉन्ग कोट और वूलन कुर्तियां ट्रेंड में हैं। खासकर ब्राउन और मरुन कलर की डिमांड ज्यादा है। हमने भी नए स्टॉक मंगवाए हैं क्योंकि हर उम्र की महिलाएं कुछ नया और फैशनेबल चाहती हैं। - फरमान, दुकानदार