{"_id":"56f55e444f1c1b0078f14d2d","slug":"least-death-on-this-holi-in-delhi-last-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग के बावजूद पिछले पांच सालों में सबसे कम लोगों की हुई इस होली पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग के बावजूद पिछले पांच सालों में सबसे कम लोगों की हुई इस होली पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:20 PM IST
सार
- 639 लोगों का लाईसेंस तीन महीने के लिए जब्त किया गया
- 639 लोगों का लाईसेंस तीन महीने के लिए जब्त किया गया
- 5624 लोगों का किया गया चालान
विज्ञापन
होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के आगाह करने के बावजूद लोग होली वाले दिन अपनी हरकतों व हुडदंग मचाने से बाज नहीं आते। इस कारण इस वर्ष होली वाले दिन सड़क दुर्घटनों में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि ये आंकड़ा पिछले पांच वर्षों से कम है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस होली पर 5624 लोगों को चालान किया गया है। इनमें 639 लोगों का लाईसेंस तीन महीने के लिए जब्त किया गया है। जिन लोगों को चालान जब्त किया गया है अब वह तीन महीने वाहन नहीं चला सकते।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर के अनुसार इस वर्ष होली केदौरान सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
महिला की मौत पंचकुईया रोड पर हुई है। उसके पति ने शराब पी रखी थी और बाइक मेट्रो पिलर से टकरा गई थी। हालांकि ये आंकड़ा पिछले पांच वर्षों में सबसे कम हैं।
वर्ष 2015 में आठ, 2011 में 11, वर्ष 2013 में 14 और वर्ष 2012 में 13 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई थी। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सर्तकता के चलते इस बार सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है।
मुक्तेश चंदर ने बताया कि इस वर्ष होली वाले दिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 5624 लोगों का चालान किया गया है। तेज गति से वाहन चलाने पर 313, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर 218, शराब पीकर वाहन चलाने पर 1941, बिना हेल्मेट के बाइक चलाने पर 2129, त्रिपल राइडिंग पर 499, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 130 और अन्य नियमों को उल्लंघन 294 चालान किए गए हैं। इसके अलावा 1085 वाहनों को जब्त भी किया गया है।