फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lean minor used to do theft through window in delhi

दुबले-पतले नाबालिग को खिड़की से घर में घुसाकर कराता था चोरी

Sun, 23 Jun 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
lean minor used to do theft through window in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने ऐसे नाबालिग चोर को पकड़ा है, जो दुबला-पतला होने के कारण रोशनदान, एसी लगाने वाली जगह या टूटी खिड़की से बंद घरों में घुसकर चोरी करता था। उसका सेंधमार साथी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से छह वारदात के खुलासे का दावा किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि निरीक्षक नवीन कुमार को 20 जून को सेंधमार के नाबालिग सहयोगी के साथ ओल्ड पालम रोड पर घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से कान की बाली मिली। उसने चोरी की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर साथी सेंधमार सलीम मलिक को पकड़ा गया। इन्होंने एक स्कूटी, जेवरात व अन्य सामान बरामद कराए। सलीम पर राजस्थान में नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज है और वह कई माह जेल में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलत: उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला सलीम दिल्ली में भाई के साथ नाई की दुकान चलाता है। जेल में उसकी मुलाकात चोरी और सेंधमारी करने वाले बदमाशों से हुई। उन्होंने उसे ऐसे लड़के की तलाश करने को कहा जो आसानी से घरों में घुसकर चोरी कर सके। सलीम ने 14 साल के किशोर को चोरी के लिए तैयार किया और बदले में उसे अपने सैलून में सर्विस फ्री देने की बात कही। 


इसके बाद वह नाबालिग के साथ वारदात करने लगा। वारदात के दौरान वह स्कूटी लेकर बाहर खड़ा रहता था। कोई आकर उससे पूछताछ करता तो वह शौचालय खोजने की बात कहकर चला जाता था। इस बीच, किशोर बंद घरों में घुसकर चोरी कर लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed