फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leaders held meeting in jnu for vc dismisal

Delhi NCR News: जेएनयू के कुलगुरु के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू में हुई सार्वजनिक सभा
विज्ञापन




नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ के बैनर तले जेएनयू कुलगुरु शांतिश्री डी. पंडित का इस्तीफा मांगने और यूजीसी रेगुलेशन-2026 को लागू करने के संबंध में सोमवार को साबरमती टी प्वाइंट पर सार्वजनिक सभा हुई। इसमें कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक, सीपीआई(एम) से वृंदा करात, सीपीआई से दिनेश वार्ष्णेय, सीपीआई(एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य आदि शामिल हुए। सभी ने शिक्षा मंत्रालय से कथित जातिगत टिप्पणी मामले में जेएनयू कुलगुरु की बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही जेएनयू छात्र संघ से निष्कासित करने का आदेश वापस लेने की अपील भी की गई।


वहीं, बीते बृहस्पतिवार को जेएनयू में छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान डॉ. बी.आर अंबेडकर की तस्वीर के अनादर मामले पर दिल्ली पुलिस का पुतला दहन का विरोध दर्ज कराया। बापसा जेएनयू इकाई के अध्यक्ष क्रांति कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी तक किसी भी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed