फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leader of opposition blmed 10 crore scam in appointments in delhi government

दिल्ली सरकार पर नियुक्तियों में साढ़े 10 करोड़ के घोटाले का आरोप

Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
leader of opposition blmed 10 crore scam in appointments in delhi government
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर सुरक्षा एजेंसियों की नियुक्तियों में साढ़े 10 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आपातकालीन क्षेत्र में तीन सुरक्षा एजेंसियों को बिना टेंडर बुलाए नामांकन के आधार पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इस घोटाले में दिल्ली सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठे पदाधिकारी शामिल हैं। उन्होंने इस घोटाले की स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की। 
विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दिल्ली सरकार के उच्च पदाधिकारियों ने तीन चहेती सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा का काम भारत सरकार के वित्तीय नियमों को ताक पर रखते हुए सौंपा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यह काम सौंपने में केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों, निर्धारित टेंडर प्रक्रिया आदि जैसे मूलभूत वित्त औपचारिकताओं का भी उल्लंघन हुआ है। संबंधित विभाग की मेन पावर की आवश्यकता का भी अध्ययन नहीं किया गया और सारे काम में होने वाले खर्च का अनुमान भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'यह निर्धारित प्रक्रियाओं का घोर उल्लंघन है'

leader of opposition blmed 10 crore scam in appointments in delhi government
विजेंद्र गुप्ता

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मेन पावर की आवश्यकता और खर्चे के अनुमान लगाने का काम स्वयं न करके संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया। उन्होंने जो भी अनुमान दिए, वे विभाग ने आंख मूंदकर स्वीकार कर लिए हैं। यह निर्धारित प्रक्रियाओं का घोर उल्लंघन है।

दिल्ली सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को नियुक्त करने के लिए एक मॉडल टेंडर की प्रक्रिया स्वीकृत कर रखी है। अभी तक इसे स्टैंडर्ड मॉडल मानकर काम किया जाता रहा था, परंतु मामले में ऐसा नहीं किया गया। इसमें ऐसे पद सृजित कर दिए गए हैं, जो इसमें स्वीकृत नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed