फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leader not only "voters' women

लीडर नहीं सिर्फ ‘वोटर’ हैं महिलाएं

Wed, 19 Mar 2014 09:14 PM IST
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद
कुलदीप सिंह राघव/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 19 Mar 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
Leader not only "voters' women
राजनीति के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और उत्थान के दावे कुछ और हैं और हकीकत कुछ और। महिलाओं को ताकतवर बनाने की वकालत संसद और विधानसभाओं में होती है लेकिन राजनीति के क्षेत्र में ही महिलाएं सबसे ज्यादा पिछड़ी हैं।
विज्ञापन


भारतीय राजनीति में महिलाओं की कुल भागीदारी 10 प्रतिशत से भी कम है। गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीटों पर कोई महिला विधायक नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी केवल दो महिला विधायक और चार सांसद हैं।
विज्ञापन


भारत में महिलाओं की संख्या लगभग आधी आबादी केकरीब ही है। लेकिन भागीदारी की बात करें तो हर क्षेत्र में महिलाएं आज भी पुरुषों से काफी पीछे हैं।

गाजियाबाद में कुल वोटर 20,28,650 लाख हैं इनमें  8,78,367 लाख महिला वोटर हैं। लेकिन आंकडे़ साफ बताते हैं कि ये महिलाएं सिर्फ वोटर ही हैं लीडर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीटों में से एक पर भी महिला विधायक नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो महिला विधायक और चार सांसद हैं।

इतिहास के पन्नों पर नजर डालें तो गाजियाबाद से कभी महिला सांसद नहीं चुनी गई है। लोकसभा में 59 महिला सांसद हैं तो राज्यसभा में 28 महिला सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 32 महिला विधायक हैं। कुल मिलाकर 10 प्रतिशत से भी कम महिलाओं की भागीदारी राजनीति में हैं जबकि राजनीति में ही सबसे ज्यादा महिला कल्याण की बात की जाती है।

ऐसे में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के विकास की बात करना बेमानी है। राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो कुछ बात बनेगी।

आप ने खेला महिला पर दांव
लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी पार्टी ने महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है। सभी ने पुरुषों पर दांव खेला है।


आम आदमी पार्टी ने पूर्व पत्रकार शाजिया इलमी को प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने स्थानीय नेता सुधन रावत को मैदान में उतारा है तो बसपा ने एमएलसी मुकुल उपाध्याय को टिकट दिया है। भाजपा ने जनरल वीके सिंह पर दांव खेला है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति
विधानसभा में महिला: हेमलता चौधरी (बागपत), विमला सोलंकी (सिकंदराबाद)
लोकसभा में महिला: बेगम तबस्सुम हसन (कैराना), जयाप्रदा (रामपुर), सारिका बघेल (हाथरस), राजकुमारी चौहान (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed