{"_id":"5e14af2a8ebc3e87ab492539","slug":"laxmi-nagar-assembly-seat-know-caste-population-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट: चाय की चुस्कियों पर सियासत की 'गर्माहट' तेज, जानें लोगों की राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट: चाय की चुस्कियों पर सियासत की 'गर्माहट' तेज, जानें लोगों की राय
Tue, 07 Jan 2020 09:50 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
आप- कांग्रेस- भाजपा
- फोटो : (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की ठंड में मंगलवार सुबह चाय की दुकानों पर लोग गरमा-गरम चुस्की के साथ राजनैतिक पार्टियों पर जबरदस्त बहस करते नजर आए। किसी को दिल्ली की सेवाएं मुफ्त भा रही हैं तो कोई चुनाव को लेकर उत्साहित है। उनका मानना है कि जब वे स्वयं में सक्षम हैं तो सरकार की मदद क्यों लें? ये नजारा पूर्वी दिल्ली के सबसे अहम लक्ष्मी नगर इलाके में देखने को मिला।
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर विधानसभा यमुना पार दिल्ली में बड़ी और महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट पर राजनैतिक पार्टियों के ही जातीय समीकरण की बात करें तो लगभग सभी पंजाबी, पूर्वांचली, पहाड़ी, दलित और वैश्य समाज के लोग रहते हैं। चुनाव में भी आबादी की इस विविधता का प्रभाव दिखाई देता है। वहीं, लोगों की नजर भी इस सीट टिकी रहती हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को लक्ष्मी नगर के सबसे बड़े मंगल बाजार में चाय की दुकान पर लोग नई सरकार को लेकर अपने-अपने तर्क देते दिखाई दिए। ये पूरी बातचीत लगभग तीनों ही राजनैतिक पार्टियां भाजपा, आप और कांग्रेस के इर्द-गिर्द थी। कोई पुराना कांग्रेसी था तो कोई वर्तमान सरकार के कार्यों से संतुष्ट था।
विज्ञापन
कुछ का मानना था कि जनता की भलाई तभी है जब देश और दिल्ली में एक जैसी सरकार हो। बहरहाल, इस बातचीत में सबसे दिलचस्प था लोगों का चुनाव के प्रति उत्साह। चाय की चुस्की के साथ लोग सामने वाले की बात का कटाक्ष करते नजर आए। करीब 15 मिनट तक लोगों के बीच ये चर्चा का जबरदस्त माहौल देखने को मिला।
इस बीच कई लोग दुकान पर आए तो वे भी इनकी चर्चा में इतने मशगूल हुए कि बाद में घड़ी देख ऑफिस जाने की याद आई। चर्चा के अंत में जब इन लोगों से नई सरकार के बारे में पूछा तो किसी ने विकास तो किसी ने देशभक्ति तो कोई हर सुविधा मुफ्त लेने के पक्ष में था।