{"_id":"6a038e781cd2365d1702dabc","slug":"lawyers-strike-in-delhi-district-courts-on-may-14-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lawyers Strike: दिल्ली की जिला अदालतों में कल वकीलों की हड़ताल, आंदोलन के चलते न्यायिक कार्य रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawyers Strike: दिल्ली की जिला अदालतों में कल वकीलों की हड़ताल, आंदोलन के चलते न्यायिक कार्य रहेगा प्रभावित
Wed, 13 May 2026 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 May 2026 07:10 AM IST
सार
समिति ने यह निर्णय दिल्ली की जिला अदालतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अधिवक्ताओं की लगातार अनदेखी के विरोध में लिया है। इस संबंध में समिति की ओर से सर्कुलर जारी कर सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
राजधानी की सभी जिला अदालत बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने 14 मई को हड़ताल का एलान किया है। समिति ने यह निर्णय दिल्ली की जिला अदालतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अधिवक्ताओं की लगातार अनदेखी के विरोध में लिया है। इस संबंध में समिति की ओर से सर्कुलर जारी कर सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
समन्वय समिति के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट और उससे संबंधित विभिन्न समितियों द्वारा जिला अदालतों के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक मामलों में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जिनमें बार एसोसिएशनों की राय और सुझावों को महत्व नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
समिति ने कहा कि जिला अदालतों में कार्यरत हजारों वकील और लाखों मुकदमेबाज रोजाना कई व्यावहारिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन बार एसोसिएशनों के समय-समय पर उठाए गए मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे हालात में बार एसोसिएशनों ने इसे अपनी गरिमा और अधिकारों से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
समन्वय समिति के चेयरमैन डॉ. डी.के. शर्मा और सचिव जनरल विजय बिश्नोई ने कहा कि यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि न्याय व्यवस्था में बार की भागीदारी और सम्मान बनाए रखने की सामूहिक पहल है।