फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   law minister somnath bharti and delhi police acp case

'पुलिस न होती तो भीड़ हमें मार देती'

Sat, 18 Jan 2014 01:25 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
law minister somnath bharti and delhi police acp case

बीते दिनों दिल्ली सरकार के कानून मंत्री और दिल्ली पुलिस के एसीपी के बीच हुई नोकझोंक तूल पकड़ती जा रही है। विवाद से एक ओर ओर जहां आम आदमी पार्टी का गुट खासा नाराज है वहीं दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार खामोश।

विज्ञापन


खिड़की एक्सटेंशन में रहने वाली विदेशी युवतियों ने भी यहां खुद को असुरक्षित बताया है। विवाद की रात कानून मंत्री व ‘आप’ कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार हुई चार विदेशी युवतियों ने मालवीय नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जबरन शराब पिलाकर किया था विदेशी महिला से गैंगरेप


बताया जा रहा है कि युवतियां युगांडा व नाइजीरिया की रहने वाली हैं। शिकायत देने वाली एक युवती वह भी है, जिसकी लोगों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने शिकायत लेकर डीडी एंट्री कर ली है, हालांकि देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। पीड़ित युवतियों ने युगांडा हाई कमीशन को भी शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत देने वाली एक अन्य युवती ने आरोप लगाया है कि रात को भीड़ ने उसकी टैक्सी जबरदस्ती रोक ली थी। भीड़ ने उसे गाड़ी में धक्का दे दिया और पिटाई भी की। युवती का कहना है कि अगर पुलिस मौके पर नहीं होती तो भीड़ उसे पीट-पीटकर मार देती। भीड़ के दबाव में पुलिस चार युवतियों को मेडिकल जांच के लिए ले गई थी, मगर जांच में कुछ नहीं निकला।

...तो पुलिस बनेगी गवाह
दिल्ली पुलिस किसी महिला की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज करती है। अब क्या ऐसा होगा, यहां तो मामला विदेशी युवतियों का है। हालांकि जानकारों का कहना है कि विवाद पैदा होने के कारण मामला दर्ज होने में देरी हो रही है। कानून के जानकारों के मुताबिक, अगर मामला दर्ज होता है युवतियों की शिकायत पर मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मी गवाह बनेंगे।

महिला प्रॉपर्टी डीलर ने भी की शिकायत
खिड़की एक्सटेंशन में महिला प्रॉपर्टी डीलर ने दिल्ली पुलिस और कानून मंत्री के विवाद के लिए इलाके के प्रॉपर्टी डीलरों को जिम्मेदार ठहराकर पुलिस में शिकायत दी है। दूसरी तरफ खिड़की गांव के लोग नाइजीरिया के रहने वाले लोगों को लेकर काफी परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: डेनमार्क में होगा गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल


महिला प्रॉपर्टी डीलर ने शिकायत में कहा है कि इलाके में जो नाइजीरियाई लोग रह रहे हैं, उसके लिए इलाके के प्रॉपर्टी डीलर जिम्मेदार हैं। प्रॉपर्टी डीलर 15 हजार रुपये में एक मकान को किराए पर चढ़वाते हैं और उनसे 40 हजार रुपये से ज्यादा वसूलते हैं।


मकान एक नाइजीरियाई को किराए पर दिया जाता है, मगर प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर नाइजीरियाई अपने चार-पांच अन्य साथियों को बुला लेता है। इस हिसाब से प्रॉपर्टी डीलर व मकान मालिक 40 हजार तक किराया वसूलते हैं। महिला का आरोप है कि इसके बाद नाइजीरियाई गैर-कानूनी काम करते हैं और ज्यादा किराया देने की वजह से प्रॉपर्टी डीलर व मकान मालिक नाइजीरियाई लोगों के गैर-कानूनी कामों को नजरअंदाज करते जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed