{"_id":"5f8202d09092ceb1a774b97ddae0b38c","slug":"launching-of-delhincr-amarujala-com-by-kapil-sibbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट देखकर सिब्बल ने कहा 'दिस इज ट्रेमेंडस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट देखकर सिब्बल ने कहा 'दिस इज ट्रेमेंडस'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली और एनसीआर के लिए खास वेबसाइट लॉन्च करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि अमर उजाला पत्रकारिता में हमेशा से उत्कृष्ट काम करता रहा है। यह पत्रकारिता में आम लोगों और राजनीति के बीच एक पुल का काम करता रहा है।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल ने कहा कि अमर उजाला अपने नाम की तरह हमेशा से अमर रहे और लोगों के बीच उजाला फैलाए, जो अब तक यह करता रहा है।
केंद्रीय कानून और दूरसंचार मंत्री ने दिल्ली एनसीआर (www.delhincr.amarujala.com) की वेबसाइट को देखते ही कहा This is tremendous. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सूचनाएं और तेजी से मिल पाएंगी। खबरों का यही भविष्य है।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल ने कहा कि अमर उजाला हमेशा से अपनी खबरों की निष्पक्षता और सटीकता के लिए जाना जाता रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आगे भी कायम रहेगा। सिब्बल ने कहा कि मीडिया का काम है सूचनाएं देना और उसे निष्पक्ष खबर देते रहना चाहिए।
विज्ञापन