फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   launching of amar ujala's new hyper local website delhincr.amarujala.com

दिल्ली NCR को अमर उजाला की सौगात

Sat, 15 Feb 2014 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 15 Feb 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
launching of amar ujala's new hyper local website delhincr.amarujala.com

एक वक्त था जब दिल्ली तांगे पर चलती थी और अब मेट्रो पर उड़ती है। ऐसा ही कुछ खबरों के साथ भी है। अरसा पहले हम सभी को खबरों तक पहुंचने के लिए अखबार टटोलने पड़ते थे, अब खबरें हमें टटोला करती हैं।

विज्ञापन


डेस्कटॉप-लैपटॉप हो या हाथ में समाने वाला टैबलेट और जेब में पड़ा मोबाइल फोन, हर पल खबर हम तक पहुंचने का नया तरीका निकाल लेती है।

खबरों की इसी रफ्तार से मुकाबला करने के लिए दिल्ली को जरूरत थी ऐसे साथी की, जो उसके लिए पल-पल का रिपोर्टर बन जाएगा।

और अमर उजाला की नई सौगात इसी जरूरत को पूरा करेगी। दिल्ली और उसके पांच दोस्त गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव को एक धागे में पिरोने वाला एक नया सूत्र आ गया है और उसका नाम है delhincr.amarujala.com
विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को इस पोर्टल से परदा हटाया। इस मौके पर अमर उजाला के नए दिल्ली कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

वेबसाइट लॉन्चिंग के बाद कपिल सिब्बल ने जब वेबसाइट देखते ही कहा, This is tremendous.

हम जानते हैं कि अखबार से आपका नाता अटूट है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अब आप भी दिन भर खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं। और जब बात राजधानी दिल्ली की हो, तो ताजा खबरों का महत्व बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक वेबसाइट तैयार की है। चूंकि नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद दिल्ली का हिस्सा बन गए है, इसलिए हमने इन शहरों को भी दिल्ली की इस वेबसाइट का हिस्सा बनाया है।

delhi ncr


















तो आज से दिल्ली एनसीआर में हर पल बदलती खबरों का एक ही पता होगा,www.delhincr.amarujala.com साथ ही खबरों का यह खजाना मोबाइल पर भी उपलब्ध रहेगा और पता है, m.amarujala.com/delhincr

इस वेबसाइट में इन इन पांच शहरों की ख़बरें तो होंगी हीं, साथ होंगी युवा साथियों के लिए कैंपस की हलचल का जायजा। साथ ही हम देंगे आपको प्रॉपर्टी बाजार की जानकारी, इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें और अपने पाठकों को करवाएंगे अपराध की घटनाओं से अवगत।

इसके अलावा पाठक हर पल शहर में ट्रैफिक का अपडेट भी इस साइट पर ले पाएंगे। आपको अपने दिन की योजना बनानी हो या वीकेंड की, आपके साथ होगी यह वेबसाइट।

इस वेबसाइट की खास बात यह भी है कि यह हर वक्त आपके साथ होगी, आपकी जेब में रखे मोबाइल के जरिए। देर किस बात की, खोल लीजिए खबरों को यह पिटारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed