{"_id":"57d54d024f1c1bbc6131890b","slug":"launched-a-campaign-against-dengue-and-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व मलेरिया के खिलाफ चलाया अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व मलेरिया के खिलाफ चलाया अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
यंग फेस ऑफ इंडिया टीम के सदस्यों ने रविवार को वार्ड नंबर-3 संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 में जगह-जगह
विज्ञापन
एकत्र पानी में मिट्टी का तेल और डीजल डालकर डेंगू व मलेरिया के खिलाफ अभियान चलाया।
टीम के सदस्य धीरण राणा ने बताया कि इस क्षेत्र में काफी गंदगी और जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे आस पास के लोगोंको वायरल, चिकनगुनिया, डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां हो रही हैं।
नगर निगम द्वारा यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग आदि नहीं कराई गई है।
उन्होंने बताया कि रविवार को संस्था ने सात टीमें बनाकर बाइक से सेक्टर 52 व संजय कॉलोनी का दौरा कर जगह-जगह एकत्र पानी व गंदगी में मिट्टी का तेल और डीजल का छिडक़ाव किया।
विज्ञापन
करीब 3 घंटे चले इस अभियान में दोनों सेक्टरों को पूरी तरह से कबर किया गया। इस दौरान कॉलोनी व सेक्टर के लोगों से संपर्क पर उनसे भी सहयोग मांगा। अभियान में राज, संदीप, मनोज शर्मा, मनोज यादव, अमित, प्रशांत, सुनील शामिल थे।
विज्ञापन