{"_id":"041357289b6fe6a4a16eaa0f169c19f3","slug":"last-opportunity-can-only-be-paying-five-rupies-and-become-voter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी मौका: सिर्फ पांच रुपये देकर बन सकते हैं मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी मौका: सिर्फ पांच रुपये देकर बन सकते हैं मतदाता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए जो लोग मतदाता नहीं बने हैं उनके पास अभी भी आखिरी मौका बचा है। ऐसे लोग सिर्फ 5 रुपये देकर मतदाता बन सकते हैं। मतदाता बनने के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष बचे हैं। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में 19 नवंबर तक मतदाता बनने के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी होने के चार दिन बाद तक मतदाता बनने के लि आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने 15 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
जिसके अनुसार फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता 19 दिसंबर तक आवेजन जमा करा सकते हैं। आवेदक खंड विकास पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध मतदाता आवेदन को भरकर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन की दोहरी प्रति जमा करानी होगी। दोनो प्रतियों में आवेदक को पासपोर्ट साइज का फोटो लगाना होगा। दो अनिवार्य प्रमाण पत्र लगाने होंगे। इसमें एक आयु और दूसरा रिहायशी प्रमाण पत्र होगा।