{"_id":"5be2310fbdec2269ab3a1217","slug":"last-delhi-metro-train-to-run-at-10-pm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर डीएमआरसी का फैसला, आज रात 10 बजे तक चलेगी अंतिम मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर डीएमआरसी का फैसला, आज रात 10 बजे तक चलेगी अंतिम मेट्रो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : फाइल फोटो
दिवाली पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना के चलते डीएमआरसी ने रात में अंतिम ट्रेन चलने का समय 10 बजे कर दिया है। इस बीच एयरपोर्ट लाइन समेत अन्य सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाएं रात 11 बजे की बजाय रात 10 बजे शुरू होंगी।
विज्ञापन
हालांकि सुबह के वक्त यात्रियों को मेट्रो का लाभ ज्यादा मिलेगा, क्योंकि सुबह के वक्त डीएमआरसी ट्रेनें सुबह 4:45 बजे शुरू करेगा, जबकि एयरपोर्ट लाइन पर यह सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए 10 बजे से पहले मेट्रो स्टेशनों का रुख करें।
विज्ञापन