फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action will be taken against those who hold Delhi hostage and cause damage: Rekha Gupta

दिल्ली को बंधक बनाने और नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्ती : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का कांग्रेस, आप, वाम दलों और सीजेपी पर प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने का आरोप
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की तारीफ की, कहा- आम लोगों की सुरक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी से समझौता नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में अराजकता फैलाने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आम लोगों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली को बंधक बनाने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को झंडेवालान मंदिर में मां भगवती के दर्शन के बाद यह संदेश दिया।

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पैदा हुए तनाव को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वाम दलों और सीजेपी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की सुरक्षा और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बाधित नहीं होने देगी। सीएम ने दिल्ली की सड़कों पर हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को उकसाने तथा टकराव की स्थिति पैदा करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने दिल्ली के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आम लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने तनाव के बीच संयम बनाए रखा और जिम्मेदारी से हालात संभाले। उन्होंने पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी प्रदर्शन या गतिविधि के कारण लोगों की आवाजाही, कामकाज और सामान्य दिनचर्या प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां से दुष्टों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग देशहित से ऊपर अपना हित रखते हैं, जिन्हें देश की तरक्की से तकलीफ होती है और जो आम लोगों को परेशान करने के लिए माहौल बिगाड़ते हैं, मां भगवती उन्हें सद्बुद्धि दें या सजा दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वालों का दिल्लीवासियों से कोई सरोकार नहीं है। दिल्ली के लोगों को किसी तरह की तकलीफ में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed