{"_id":"596900e54f1c1bbc448b4595","slug":"last-day-to-take-admission-in-du-on-forth-cut-off-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में शनिवार को चौथी कटऑफ के दाखिले का आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में शनिवार को चौथी कटऑफ के दाखिले का आखिरी दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Jul 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक तरफ जहां कुछ कॉलेजों के कोर्सों में अवसर खत्म हो सकते हैं वहीं दूसरी तरफ पांचवीं कटऑफ में कुछ कोर्सों में दाखिले का मौका बरकरार रहेगा। दरअसल कॉलेजों में दाखिले के साथ-साथ दाखिले रद्द भी हो रहे हैं। इस कारण कुछ कॉलेज मेें संतुलन बन रहा है लेकिन कई जगह संतुलन बिगड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि पांचवीं कटऑफ में भी कुछ एक कोर्स में दाखिले के अवसर छात्रों के पास मौजूद रह सकते हैं। खासकर बीकॉम ऑनर्स में मामूली गिरावट केसाथ दाखिले का विकल्प छात्रों के पास होगा।
विज्ञापन
चौथी कटऑफ लिस्ट के दाखिलों के दूसरे दिन दाखिले लेने और रद्द कराने की रफ्तार बराबर-बराबर रही। कई कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स, ईको ऑनर्स व अंग्रेजी ऑनर्स में कुछ एक जगह सीटें खाली भी हैं।
विज्ञापन
श्री अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विपिन अग्रवाल का कहना है कि अब तक 940 दाखिले हो चुके हैं। खास बात यह है कि चौथी कटऑफ के दूसरे दिन 70 दाखिले हुए वहीं 60 रद्द भी कराए गए। बीकॉम में ज्यादा दाखिले रद्द हुए। उनका कहना है कि अभी बीए प्रोग्राम में दाखिले बंद हैं। लेकिन जिस तरह की स्थिति है उससे साफ है कि 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ बीए प्रोग्राम के दाखिले दोबारा खोले जा सकते हैं।
आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ ज्ञानतोष झा कहते हैं कि अब तक 850 दाखिले हो गए है। वहीं शुक्रवार को ही लगभग 60 दाखिले विभिन्न कोर्स में हुए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को चौथी कट ऑफ के दाखिले का अंतिम दिन होने के बाद ही यह अंदाजा लगाया जा सकेगा कि पांचवीं लिस्ट में कितनी कमी करनी पड़ेगी।