फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last day of door to door election campaigning

रूठों को मनाने में जुटे रहे प्रत्याशी, चला हर दांव

Thu, 10 Apr 2014 07:35 AM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
last day of door to door election campaigning

दिल्ली के दंगल में आज 150 खिलाड़ी मैदान में होंगे। इनमें जीत का सेहरा महज सात के सिर ही बंधेगा। ऐसे में मतदान से ठीक पहले बड़े खिलाड़ी समर्थकों को मनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन


दिल्ली में प्रत्येक संसदीय सीट में दस विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि प्रत्येक विस स्तर पर एक ऐसी सूची ज्यादातर प्रत्याशियों की अगुवाई करने वाले मजबूत कार्यकर्ताओं ने तैयार की है जिनसे मिलकर कुछ लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रत्याशी ऐसे मजबूत कार्यकर्ता के घर भी पहुंचे जिनके दम पर इलाके में कुछ वोट मिल सकते हैं।

त्रिकोणीय मुकाबले में सबको है उम्मीद

last day of door to door election campaigning

बुधवार को बड़े वोट बैंक में प्रभाव रखने वालों से मुलाकात करके प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिश की। वहीं देर रात को होने वाली किसी संभावित जोड़तोड़ को लेकर राजनीतिक प्रबंधक अपने सिपहसालारों को सतर्क करने में जुटे रहे।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि त्रिकोणीय मुकाबले के देखते हुए भाजपा, कांग्रेस व ‘आप’ के प्रत्याशी कोई चूक करने के मूड में नहीं है। यही वजह सभी प्रत्याशी देर रात तक ‘वोट सरदारों’ को अपने पक्ष में करने में जुटे रहे।

बृहस्पतिवार सुबह वोटिंग शुरू होनी है, ऐसे में विस स्तर पर पोलिंग पार्टी के बस्ते, उन्हें सतर्क रहने के तरीके, चुनौती देने के मानक भी बताए गए । प्रत्येक बूथ पर एक एजेंट, एक रिलीवर, एक इंचार्ज के अलावा घर से वोटर निकालने की टीमें भी प्रत्याशियों ने तैयार की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed