फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last chance to enroll in DU SOL till 12 midnight tonight

DU SOL Admission: आज चूके तो अगले साल मिलेगा अवसर, रात 12 बजे थम जाएगी दाखिले की दौड़

Tue, 15 Nov 2022 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 01:55 AM IST
सार

अब तक एसओएल में एक लाख तीस हजार से अधिक छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से एक लाख से अधिक दाखिला भी ले चुके हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनके अंक 90 फीसदी से अधिक है।

विज्ञापन
Last chance to enroll in DU SOL till 12 midnight tonight
दिल्ली विवि - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब दाखिला लेने से चूके तो डीयू में पढ़ाई का मौका अगले साल ही मिल सकेगा। दरअसल, एसओएल में अक्तूबर में शुरू हुई दाखिले की रेस मंगलवार (आज) रात 12 बजे को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में छात्रों के पास दाखिले के लिए चंद घंटे ही बाकी हैं। यदि दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया तो वह डिस्टेंस एजुकेशन(डीईबी) की मंजूरी के बाद ही बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


अब तक एसओएल में एक लाख तीस हजार से अधिक छात्र पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से एक लाख से अधिक दाखिला भी ले चुके हैं। कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनके अंक 90 फीसदी से अधिक है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निग की निदेशक डॉ. पायल मागो ने कहा कि यदि अब तक किसी छात्र ने दाखिला नहीं लिया तो वह अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द दाखिला ले लें। डीईबी को हमने तिथि बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। तिथि बढ़ेगी या नहीं, अभी नहीं कहा जा सकता। लिहाजा मंगलवार ही अंतिम तिथि मानते हुए दाखिला ले लें। इस साल भी एसओएल में लेट फीस के साथ दाखिला लेने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एसओएल में उपलब्ध पांच कोर्सेज बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र व बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, बी.लिब, एमलिब, बीएमएस, बीबीए में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरु हुई थी। अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी, जिसे बढ़ाकर 15 नवंबर किया गया था। अधिकारी कहते हैं कि एसओएल में कम अंक वाले छात्र ही दाखिला लेते हैं, यह मिथक टूट रहा है। एसओएल और नियमित कॉलेज के पाठ्यक्रम में कोई अंतर नहीं होने व डिग्री भी एक समान होने के कारण नियमित कॉलेजों से ज्यादा छात्र यहां दाखिला लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed