फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laser surgery will be done for kidney stones and prostate without any incision

Kidney Stone: बिना चीरा लगाए किडनी में स्टोन और प्रोस्टेट की होगी लेजर सर्जरी, यहां मुफ्त मिलेगी सुविधा

Sat, 03 Aug 2024 07:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Aug 2024 07:33 PM IST
सार

इस सर्जरी के बाद मरीजों की रिकवरी बेहतर होगी। पहले दिन बाहर से आए विशेषज्ञों ने विभाग के डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया।चार ओटी में करीब 16 सर्जरी की गईं।

विज्ञापन
Laser surgery will be done for kidney stones and prostate without any incision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

किडनी में दो सेंटीमीटर तक स्टोन और बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्जरी के लिए चीरा लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस सर्जरी के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में लेजर सर्जरी की सुविधा शुरू हुई। यह एडवांस सुविधा है। इसमें लेजर किरणों की मदद से बड़े हुए विकार का इलाज किया जाता है। सोमवार से अस्पताल के विभाग में मरीजों को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी। जबकि निजी अस्पतालों में इस सुविधा के लिए दो लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने विभाग में एडवांस एंडोयूरोलॉजिकल यूनिट का उद्घाटन किया। इस यूनिट में एडवांस लेजर सर्जरी की सुविधा मिलेगी। यूनिट के उद्घाटन के दौरान शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक चार ऑपरेशन थियेटर करीब 16 सर्जरी की गई। इन सर्जरी को बाहर से आए विशेषज्ञ की देखरेख में किया गया। इन्हें देख विभाग के डॉक्टरों ने प्रशिक्षण भी लिया।

विज्ञापन

मूत्रविज्ञान और गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग के अध्यक्ष डॉ. हेंमत कुमार गोयल ने बताया कि पारंपरिक तरीके से पथरी निकालने के लिए पीठ पर छोटा सा छेद कर लेप्रोस्कोपी तकनीक से सर्जरी की जाती है। इस तकनीक में घाव भरने में समय लग जाता था। लेकिन लेजर सर्जरी में पेशाब की नलकी के रास्ते एक फाइबर को किडनी तक ले जाया जाएगा। इसकी मदद से लेजर की हाई किरणों को उक्त पथरी पर डाल कर तोड़ दिया जाता है। इस पूरी सर्जरी को करने में करीब 90 से 100 मिनट का समय लगता है। ठीक इसी तरह से बड़े हुए प्रोस्टेट की भी सर्जरी होगी। जबकि पुराने तरीके में बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए दो बार सर्जरी करनी पड़ती थी। लेजर की मदद से एक बार में ही पूरी सर्जरी हो जाएगी। इससे मरीज का समय बचेगा।

खानपान का रखें ध्यान
किडनी में स्टोन को बनने से रोकने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। डॉ. हेंमत का कहना है कि 0.8 सेंटीमीटर तक के स्टोन को बिना दवाओं से निकाला जा सकता है। आकार बढ़ने पर समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपना खान-पान सही रखते हैं, पर्याप्त पानी पीते हैं तो किडनी में स्टोन बनने की आशंका ही नहीं रहेगी।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कम होगी वेटिंग
विभाग में अभी सर्जरी के लिए आठ माह से एक साल की वेटिंग है। आने वाले दिनों में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (एसएसबी) बनने के बाद ओटी की संख्या बढ़ जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि वेटिंग का समय 30 फीसदी तक कम हो जाएगा। इससे विभाग में हर साल आने वाले हजारों मरीजों को सुविधा मिलेगी।

अस्पताल में आते हैं गंभीर मरीज
आरएमएल अस्पताल में देशभर से गंभीर मरीज आते हैं। विभाग में आने वाले अधिकतर मरीज रेफर मरीज होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नई तकनीक सस्ती है। साथ ही इसके उपकरण भी सस्ते हैं। ऐसे में इनपर सर्जरी करने से डॉक्टरों का प्रशिक्षण भी होगा। इसकी मदद से आने वाले दिनों में प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। इससे गंभीर मरीजों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed