फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   largest kidney tumor Surgery in RML Hospital delhi

आरएमएल में निकाला गया सबसे बड़ा किडनी ट्यूमर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हो सकता है दर्ज

Sun, 23 Dec 2018 05:43 AM IST
गौरव द्विवेदी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 23 Dec 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
largest kidney tumor Surgery in RML Hospital delhi
RML hospital - फोटो : अमर उजाला

राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में 10 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम ने 4 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद 6.48 किलोग्राम का किडनी ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद बरेली के मरीज (50) की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि गिनीज बुक में अभी तक 5.5 किलो के किडनी ट्यूमर का रिकॉर्ड दर्ज है। आरएमएल प्रबंधन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए पूरी जानकारी भेज दी है। वहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से अन्य जानकारियां जुटाने के लिए 12 सप्ताह का समय मांगा गया है।

विज्ञापन


आरएमएल अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश शर्मा के मुताबिक, दो महीने पहले बरेली निवासी बाएं एबडोमेन में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। विभिन्न स्तर पर जांच के बाद मरीज की एमआरआई की गई। एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली कि किडनी के आसपास ट्यूमर है। ट्यूमर का साइज बड़ा होने के चलते जल्दी से ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


 पिछले बृहस्पतिवार 13 दिसंबर को उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान रिपोर्ट में ट्यूमर जितना बड़ा दिख रहा था, उससे कही बड़ा निकला। ऑपरेशन टेबल पर डॉक्टरों की टीम भी ट्यूमर का साइज देखकर हैरान रह गई।  डॉ. उमेश शर्मा के मुताबिक, ट्यूमर का वजन 6.48 किलोग्राम था। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। मरीज को तीन से चार दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. उमेश के मुताबिक, ट्यूमर निकालने के बाद उनकी टीम ने गिनीज बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकार्ड जांचा तो उसमें सबसे बड़े ट्यूमर का साइज 5.5 किलोग्राम निकला। उक्त किडनी ट्यूमर पिछले साल मुंबई म्यूनिसिपल अस्पताल के डॉक्टर अजीत सांवत और उनकी टीम ने निकाला था। अभी तक 6.48 किलो से बड़ा ट्यूमर होने की जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed