फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Large number of construction sites in Delhi are increasing the number of mosquitoes

Delhi: राजधानी में निर्माण वाली जगहें बढ़ा रहीं मच्छरों की संख्या, रुके पानी, झाड़ियों और कबाड़ में हो रहे पैदा

Tue, 07 May 2024 04:37 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 May 2024 04:37 AM IST
सार

दिल्ली में पिछले दो साल के मुकाबले इस साल मौजूदा समय डेंगू के मामले करीब छह गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। निर्माण स्थलों पर मच्छरों की ब्रीडिंग इसकी बड़ी वजह हो सकती है। निगम ने निर्माण कंपनियों की ओर से बरती जा रही ऐसी लापरवाही के लिए इनके खिलाफ कानूनी नोटिस किए हैं।

विज्ञापन
Large number of construction sites in Delhi are increasing the number of mosquitoes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बड़ी संख्या में निर्माण-स्थल मच्छरों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त स्थान बने हुए हैं। यहां पर रुके पानी, झाड़ियों, इधर-उधर पड़े कबाड़ में मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिनकी रोकथाम के लिए यहां कोई प्रबंध नहीं है। मच्छरों की ब्रीडिंग का पता लगाने के लिए दिल्ली भर में एमसीडी की ओर से चलाई गई स्पेशल ड्राइव में 166 निर्माण स्थलों पर मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई है।

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले दो साल के मुकाबले इस साल मौजूदा समय डेंगू के मामले करीब छह गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। निर्माण स्थलों पर मच्छरों की ब्रीडिंग इसकी बड़ी वजह हो सकती है। निगम ने निर्माण कंपनियों की ओर से बरती जा रही ऐसी लापरवाही के लिए इनके खिलाफ कानूनी नोटिस किए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन सभी कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही। आने वाले दिनों में इनपर जुर्माना लगाया जाएगा, यदि मच्छरों की ब्रीडिंग की रोकथाम के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए तो इनपर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


निर्माण-स्थलों की हो रही जांच
एमसीडी ने दिल्ली भर में दो स्पेशल ड्राइव चलाई। पहली ड्राइव में 1507 निर्माण स्थलों की जांच की गई, जिसमें से 40 जगहों पर मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई। दूसरी स्पेशल ड्राइव में 762 निर्माण स्थलों की जांच की गई, जिसमें से 126 जगहों पर मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई है। पहली ड्राइव तब चलाई गई, जब गर्मी कम थी। दूसरी ड्राइव गर्मी के मौसम में चलाई गई और ज्यादा निर्माण स्थलों पर मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई। एमसीडी की स्पेशल ड्राइव निरंतर चलाई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट जल्द जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल एक्शन प्लान बनने में हुई देरी
एमसीडी के जनस्वास्थ्य विभाग ने इस साल मच्छरों की ब्रीडिंग की रोकथाम के लिए ऐक्शन प्लान बनाने में देरी कर दी है। हर साल निगम के वित्त वर्ष की शुरुआत में यानि अप्रैल में ही ऐक्शन प्लान बन जाता है और इसे 12 जोनों में लागू किया जाता है। लेकिन इस साल ऐक्शन प्लान को अबतक लागू नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐक्शन प्लान बनकर तैयार है, एक दो दिन में लागू कर दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed