{"_id":"5ff15f2382ce6959254caf092fd54908","slug":"landlord-want-to-rape-with-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने की, मासूम से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ने की, मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के दयालबाग इलाके में मकान मालकिन की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दयालबाग इलाके में रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह एक कंपनी में काम करती है। उसकी सात साल की बेटी एक स्कूल में पढ़ रही है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसने अपने घर का एक कमरा अशोक नामक व्यक्ति को किराये पर दिया हुआ है। अशोक कमरे में अकेला रहता है। उसने बताया कि अन्य दिनों की तरह सोमवार की सुबह बेटी को स्कूल भेजने के बाद वह काम पर चली गई थी।
विज्ञापन
शाम को लौट कर वह जैसे ही अपने घर में सामने पहुंची, उसे अपनी बेटी के रोने की आवाज सुनाई देने लगी। अंदर जाने पर देखा कि आरोपी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने उसे धक्का मारकर गिरा और बेटी को बचाया। लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन