{"_id":"68c060f3b5169138b20727c5","slug":"landlord-son-shoots-female-tenant-in-delhi-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किराये के लिए खून खराबा: मकान मालिक के बेटे ने महिला को मारी गोली, पिता के इस कदम से नाराज था चेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किराये के लिए खून खराबा: मकान मालिक के बेटे ने महिला को मारी गोली, पिता के इस कदम से नाराज था चेतन
Tue, 09 Sep 2025 10:46 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:46 PM IST
सार
गोली महिला किराएदार रुखसाना खातून के जांघ पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
किराए में हिस्सा नहीं मिलने पर पिता से नाराज मकान मालिक के बेटे ने महिला किराएदार को गोली मार दी। गोली महिला किराएदार रुखसाना खातून के जांघ पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वालों ने पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चेतन गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को समालखा की गली नंबर चार में गोली चलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी के पिता रमेश चंद उर्फ रामे गुज्जर के मकान में पीड़िता बतौर किरायेदार रहती है। वह अन्य किरायेदारों से किराया वसूलती थी। आरोपी चेतन गुर्जर इस बात से नाराज था कि उसके पिता उसे किराये की आय में कोई हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इसके कारण वह अपने साथी के साथ मौके पर आया और पीड़िता पर गोली चला दी।
विज्ञापन
