{"_id":"5b29dbef4f1c1b644d8b7942","slug":"land-scam-of-126-crore-in-uttar-pradesh-high-authority-officer-may-come-under-probe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"126 करोड़ का जमीन घोटालाः प्रदेश के पूर्व आलाधिकारी तक पहुंची जांच की आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 करोड़ का जमीन घोटालाः प्रदेश के पूर्व आलाधिकारी तक पहुंची जांच की आंच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
घोटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना प्राधिकरण के मथुरा में 126 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में पुलिस 21 नामजदों में किसी एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मामले में एफआईआर दर्ज हुए 17 दिन बीत चुके हैं। बड़े घोटाले की जांच की आंच में प्रदेश के एक पूर्व आलाधिकारी का नाम भी आ गया है।
विज्ञापन
प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी न होने का मामला सीएम दरबार तक पहुंच गया है। वहीं, पुलिस ने एक बार फिर मेरठ में दबिश देकर आरोपियों के चार रिश्तेदारों को हिरासत में लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ के जमीन घोटाले की चेयरमैन प्रभात कुमार के निर्देश पर दो जून को कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया जा रहा था कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही 21 नामजद समेत अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
अब, प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि इस मामले में प्रदेश के पूर्व आला अधिकारी का नाम भी सामने आने लगा है। उनके रिश्तेदार से प्राधिकरण ने मोटे मुनाफे देकर भूमि खरीदी थी।
प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार तक पहुंच गया है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर नामजदों के चार रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
प्राधिकरण सूत्रों का कहना है कि मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार तक पहुंच गया है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर नामजदों के चार रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।