फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lalu and Sharad Yadav's daughter married in Haryana

खुद लालू-शरद ने हरियाणा में ब्याही हैं अपनी बेटियां

Tue, 08 Jul 2014 04:52 PM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
Lalu and Sharad Yadav's daughter married in Haryana

भारतीय जनता पार्टी को वोट देने पर हरियाणावी लड़कों की शादी बिहार में कराने को लेकर दिए गए भाजपा नेता ओपी धनकड़ के बयान पर लालू यादव ने कड़ी आपत्ति जताई थी। बल्कि यहां तक कहा था कि अगर भाजपा नेता ने फिर ऐसा कहने की गुस्ताखी की तो वह उनके कान कटवा लेंगे।

विज्ञापन


पर यह भी एक सच्चाई है कि खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटी की शादी हरियाणा में की है। यही नहीं, बिहार के दिग्गज नेता व एनडीए के सहयोगी दल रह चुके जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने भी अपनी बेटी की शादी हरियाणा में की है। हालांकि यह महज एक संयोग है।
विज्ञापन

'लालू व शरद यादव की बेटियां हमारी बहुएं हैं'

Lalu and Sharad Yadav's daughter married in Haryana

हरियाणा के जींद नौगांवां खाप के प्रवक्ता व सर्वखाप पंचायत की कोर कमेटी के सदस्य आजाद सिंह तंवर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने बिहार से विधिवत शादी कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह बात छिपी नही है कि आज हरियाणा के युवा बिहार-उड़ीसा व अन्य प्रदेशों की लड़कियों से गैर पारंपरिक तरीके से शादी कर रहे हैं।

इसका परिणाम यह होता है कि हमारा समाज उन दुल्हनों को पूर्ण सम्मान की दृष्टि से नहीं देखता है। तंवर ने कहा कि आज बिहार के बडे़ नेता लालू प्रसाद यादव व शरद यादव की बेटियां हमारी बहुएं हैं और पूरे सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उनकी शादियां हरियाणा के बेटों से हुई हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी तरह के रीति-रिवाज के साथ हरियाणा में बिहार व अन्य प्रदेशों की लड़कियों की शादी के पक्षधर हैं।

उर्जा मंत्री के बेटे से हुई थी शादी

Lalu and Sharad Yadav's daughter married in Haryana

25 अप्रैल, 2012 को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की छठी बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव से हुई थी।

यही नहीं, शादी समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई नामी नेता पहुंचे थे। तब चिरंजीव राव हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

तब यह शादी लालू प्रसाद के आधिकारिक आवास 25, तुगलक मार्ग में  आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

सिर्फ एक रुपये दहेज में हुई थी ये शादी

Lalu and Sharad Yadav's daughter married in Haryana

27 नवंबर, 2012 को ही बिहार के दिग्‍गज नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी हरियाणा की बहू बनी थी। तब एनडीए सहयोगी दल रहे जद(यू) अध्यक्ष शरद यादव की बेटी की शादी कमलवीर के बेटे से हुई थी।

इस शादी की खास बात यह थी कि शरद यादव के समधी कमलवीर ने दहेज में सिर्फ एक रुपया लिया था। यही नहीं, तब उनकी ओर से करीब तीस हजार निमंत्रण पत्र बांटे जाने की भी खबरें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed