Samir Modi Arrested: भगौड़े ललित मोदी का भाई समीर दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को फरार कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने उन्हें दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी(एनएफसी) थाना पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के कारोबारी भाई समीर मोदी को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपी विदेश से दिल्ली लौटा था। उस पर एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एनएफसी पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को साकेत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समीर मोदी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म का यह मामला उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा पहले दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। समीर मोदी मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक हैं। इसके साथ ही वह गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक और इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक हैं।
समीर मोदी लंबे समय से विभिन्न कानूनी और कारोबारी विवादों में घिरे रहे हैं। पिता केके मोदी की 11,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद रहा है। समीर मोदी, उनकी मां बीना मोदी और भाई-बहनों के बीच यह कानूनी लड़ाई कई साल से चल रही है। वर्ष 2024 में समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया। फिलहाल गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है। रेप केस में जांच आगे बढ़ रही है और पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही कार्रवाई की जाएगी।