{"_id":"2a0f80858df381bf722a1c2866057691","slug":"lal-krishn-advani-s-wife-is-serious-admitted-in-aiims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी की पत्नी की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी की पत्नी की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ष आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी को गंभीर अवस्था में मंगलवार सुबह करीब छह बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उन्हें बुखार और यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन की शिकायत के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यूरोलॉजिस्ट, गेरियाट्रिक मेडिसिन और इंटेसिव केयर के विशेषज्ञ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
एम्स के मीडिया एंड प्रोटोकॉल डिविजन की प्रमुख डॉ.नीरजा बाटला ने बताया कि कमला आडवाणी का स्वास्थ्य स्थिर है और उनका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में है।
संक्रमण को खत्म करने के लिए एंटीबॉयोटिक्स दवा दी जा रही है। बिना किसी एक्सटर्नल सपोर्ट के उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। सोमवार रात से ही उन्हें परेशानी हो रही थी इसके बाद सुबह छह बजे एम्स लाया गया।
विज्ञापन