फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

रैना की शादी में खूब चला लखनवी 'टुंडे कबाब'

Fri, 03 Apr 2015 10:41 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

हर शादी में आने वाले मेहमानों के लिए जो चीज सबसे खास होती है वह है उस शादी में परोसा जाने वाला खाना। इस मायने में क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी बहुत खास होने वाली है।

विज्ञापन


रैना की शादी में आने वाले मेहमानों को लखनऊ के खास जायके परोसे जाएंगे। इनमें सबसे खास है दुनियाभर में मशहूर लखनऊ के 'टुंडे कबाब', जिनका लजीज स्वाद किसी के भी मुंह में पानी लाने को काफी है।
विज्ञापन


यहां आने वाले मेहमानों के लिए खाने के मेन्यू में एक से बढ़कर एक डिशें होंगी। इसके लिए लखनऊ से खानसामों की एक चार सदस्यों वाली टीम दिल्ली पहुंच भी चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान भाई और उनकी टीम परोसेगी लखनवी व्यंजन

Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

बताया जा रहा है कि लखनऊ के रहमान भाई और उनकी टीम को शादी में टुंडे कबाब, बिरयानी, शीरमाल और मटन कोरमा जैसे स्वादिष्ट लखनवी डिशेज बनाने के लिए बुलाया गया है।

लखनऊ के टुंडे कबाबी के मालिक मोहम्मद उस्मान के मुताबिक रैना और उनकी जान पहचान बहुत पुरानी है। दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त भी हैं। उस्मान ने बताया कि रैना जब भी लखनऊ आते हैं तो उनकी दुकान पर टुंडे कबाब जरूर खाते हैं।

एक बार ऐसे ही कबाब खाते हुए रैना ने कहा था कि वह चाहते हैं कि उनकी शादी में इस टुंडे कबाब का जायका लोग जरूर चखें। उसी वक्त उस्मान ने तय कर लिया था कि वो रैना की शादी में जरूर जाएंगे।

उस्मान ने बताया कि तबियत नासाज होने की वजह से वह दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं लेकिन उन्होंने सबसे बेहतरीन खानसामों की टीम रैना की शादी के लिए भेजी है।

सोनू और गुड्डन की शादी में मोदी से तेंदुलकर तक बनेंगे मेहमान!

Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना उर्फ सोनू और नीदरलैंड के बैंक में वरिष्ठ अधिकारी रहीं प्रियंका उर्फ गुड्डन शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी दिल्ली के पांच सितारा होटल लीला पैलेस में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर सचिन तेंदुलकर तक को न्योता भेजा गया है। रैना की सगाई बुधवार को गाजियाबाद में हुई थी।

सगाई के बाद रैना इन्हीं दोस्तों के पास दिल्ली होटल जा पहुंचे। दोस्तों संग रैना ने बैचलर पार्टी आयोजित की। दरअसल रैना का काफी समय लखनऊ में क्रिकेट अकादमी में गुजरा है। इसी के चलते वहां से कई दोस्त शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले से ही दिल्ली पहुंच गए थे।

शादी के बाद राजनगर में ही होगा प्रियंका का गृहप्रवेश

Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

बॉलीवुड अदाकारा व विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। परिजनों की मानें शादी की सभी रस्में अब दिल्ली में ही पूरी की जाएंगी।

हालांकि शादी के बाद प्रियंका को लेकर रैना अपने राजनगर आवास पर ही आएंगे। बता दें कि प्रियंका ने भी हाउस वाइफ बनकर राजनगर आवास पर ही रहने का फैसला किया था।

इसी के चलते पिछले माह उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद 8 अप्रैल को रिसेप्शन भी दिल्ली के किसी फॉर्म हाउस में आयोजित होगा। इसके बाद 9 अप्रैल को ही रैना को आईपीएल मैच खेलना है।

बिन मामा के घोड़ी चढ़ेंगे सुरेश रैना

Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना की शुक्रवार को शादी हैं, लेकिन खास बात यह है कि इस शादी में दूल्हा बिन मामा के ही घोड़ी पर चढ़ेगा।

इस शादी में पारंपरिक रस्में तक नहीं निभाई जाएंगी। कांगड़ा के मटौर निवासी सुरेश रैना के सगे मामा मांगो राम ने बताया कि दिल्ली में होने जा रही शादी का उनको न्योता नहीं है।

सगाई की जानकारी भी उन्हें टीवी और अखबार से मिली। उन्होंने बताया कि हमें ही नहीं दो अन्य मामा-मौसी और सगे संबंधियों को भी न्योता नहीं आया है।

उनसे कहा गया है कि शादी में राजनीति, बॉलीवुड, उद्योग और खेल जगत की बड़ी हस्तियां ही शिरकत करेंगी। उन्हें बाद में रिसेप्शन में जरूर बुलाया जाएगा।

तीन अप्रैल को क्यों हो रही रैना की शादी

Lakhnawi tunde kabab n other dishes will make raina priyanka wedding more spicy

मांगो राम ने अमर उजाला को बताया कि सोमवार को गाजियाबाद से रैना के माता-पिता का फोन आया था। उन्होंने कहा कि शादी में किसी भी रिश्तेदार को नहीं बुलाया गया है, आप बुरा न मानें।

शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में सभी रिश्तेदारों को बुलाया जाएगा। हालांकि, मांगो राम का कहना है कि वे शादी की तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने रैना को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

सुरेश रैना का लकी नंबर-3

सूत्रों की मानें तो क्रिकेट स्टार सुरेश रैना का लकी नंबर 3 है। इसी के चलते शादी की तारीख भी 3 अप्रैल तय की गई। यहां यह बात भी दीगर है कि रैना और उनके परिवार के पास मौजूद ज्यादातर गाड़ियों का नंबर भी 3 ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed