{"_id":"5c1aa85dbdec2256b06eeaf1","slug":"lajpat-nagar-mayur-vihar-pocket-1-section-will-run-soon-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन पर जल्द दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन पर जल्द दौड़ेगी मेट्रो
Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) कॉरिडोर का लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन जल्द ही दिल्लीवासियों की सुविधा के लिए खुल जाएगा। डीएमआरसी ने सेक्शन की सीएमआरएस जांच के लिए दस्तावेज मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त को भेज दिए हैं, हालांकि अभी सेक्शन के सीएमआरएस जांच की कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। दिसंबर के अंत या जनवरी में सेक्शन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के मुताबिक, इस सेक्शन पर लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 तक पांच मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें विनोबा पुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन शामिल हैं। इन मेट्रो स्टेशनों में मयूर विहार-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन एलीवेटेड, जबकि अन्य शेष तीन स्टेशन भूमिगत हैं।
विज्ञापन
इस सेक्शन पर ट्रायल में चलाई जा रहीं ट्रेनें कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) हैं। हालांकि वर्तमान में इन ट्रेनों का संचालन मैन्युअल तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन का रास्ता होगा आसान
इस सेक्शन के खुलने से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को पहली बार मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे साउथ दिल्ली की ओर से येलो लाइन से आने वाले यात्री पिंक लाइन पर आईएनए और वॉयलेट लाइन से आने वाले यात्री पिंक लाइन पर लाजपत नगर पर मेट्रो बदलकर हजरत निजामुद्दीन पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही सेक्शन के खुलने से वैशाली गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यात्रियों को भी ब्लू लाइन पर कड़कड़डूमा और यमुना बैंक तथा इसके बाद पिंक लाइन पर मयूर विहार-1 पर मेट्रो बदलकर हजरत निजामुद्दीन पहुंचने की सुविधा मिलेगी।