फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady took away her husband by putting chilli powder in the eyes of policemen

पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर पति को भगा ले गई महिला, दो सिपाही अस्पताल में भर्ती

Fri, 09 Nov 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
lady took away her husband by putting chilli powder in the eyes of policemen
delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विवेक विहार इलाके में एक महिला दो पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर उनकी गिरफ्त से अपने पति को भगा ले गई। गश्त के दौरान वांछित बदमाश को पुलिस ने पकड़ा था और उसे अपने साथ ले जा रहे थे। पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सिपाही के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार महिला और उसके पति की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विवेक विहार थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार और हवलदार सुरेश बुधवार रात ज्वाला नगर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वांछित बदमाश विकास को पत्नी रेणू के साथ टहलते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत विकास को हिरासत में ले लिया और उसे लेकर थाने जाने लगे। इसी दौरान रेणू हरकत में आई और अपने साथ लेकर चल रही मिर्च का पाउडर दोनों पुलिसकर्मियों की आंखों में झोंक दिया। दोनों पुलिसकर्मी आंख में मिर्च पाउडर जाने के बाद दर्द से छटपटाने लगे।  
विज्ञापन


मौका देखकर विकास अपने को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर पत्नी के साथ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। नीरज की आंख में अधिक पाउडर चला गया था। नीरज के बयान पर पुलिस ने विकास और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास ज्वाला नगर में रहता है और उस पर कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed