फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady pickpocket in surajkund mela

इंटरनेशनल मेले में भी छाया लेडी गैंग का आतंक

Tue, 04 Feb 2014 06:20 PM IST
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपक पांडे/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 04 Feb 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
lady pickpocket in surajkund mela

अगर आप सूरजकुंड मेला देखने के लिए जा रहे हैं तो अपने पर्स का खास ध्यान रखें। कहीं ऐसा न हो कि मेला देखने में आप इतने मशगूल हो जाएं कि आपका पर्स कोई दूसरा व्यक्ति उड़ा ले जाए।

विज्ञापन


ऐसी ही दो महिला पर्यटकों का रविवार को पर्स चोरी करने का प्रयास करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

लगभग डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आने वाले सैलानियों की जेब सुरक्षित नहीं है। मेला परिसर में महिला पॉकेटमारों का दल सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन


यह भी देखें:तस्वीरों में देखिए सूरजकुंड मेले की खूबसूरती
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली की रहने वाली मंजू गुप्ता व उनकी सहेली बिन्दू अग्रवाल सूरजकुंड मेले में रविवार को घूमने के लिए आई थीं। वह मेले में खरीदारी कर रही थीं। तभी तीन महिलाओं ने बिन्दू का पर्स चुराने का प्रयास किया। इसकी भनक बिन्दू को लग गई। आरोपी महिलाओं की जानकारी पुलिस को दी गई।


पुलिस ने तीनों महिलाओं को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं का नाम माला, अर्चना व मधू है। यह तीनों महिलाएं ओखला रेलवे स्टेशन के पास पुल के नीचे रहती हैं। पुलिस के अनुसार ऐसी अन्य महिलाएं भी मेले में सक्रिय हो सकती हैं।


मेला प्रशासक व अतिरिक्त उपायुक्त गरिमा मित्तल ने कहा कि मेले में एनाउंसमेंट भी करवाई जा रही है कि पर्यटक अपने सामान का ध्यान रखते हुए शरारती तत्वों से सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed