फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady missing from delhi airport was going to dubai

दिल्ली: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गायब हुई युवती

Fri, 05 Jun 2015 02:14 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
lady missing from delhi airport was going to dubai

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 18 साल की युवती को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। युवती पढ़ाई करने के लिए दुबई जा रही थी।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को परिचित पर वारदात को अंजाम देने का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शबाना (बदला हुआ नाम) (18) अपनी मां के साथ तुर्कमान गेट इलाके में रहती है। उसकी मां सरकारी स्कूल में टीचर है।

12वीं के बाद पढ़ाई के लिए जा रही थी दुबई

lady missing from delhi airport was going to dubai

जबकि पिता दुबई के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। शबाना दिल्ली से 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दुबई जा रही थी। शबाना की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 8 मई को शबाना का दुबई जाने का एयर टिकट था।

5 मई को शबाना की मां के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा था कि शबाना को 8 मई को दुबई जाना है। उसकी बातों को उसने गंभीरता से नहीं लिया।

8 मई को शबाना की मां बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने गई। लेकिन अगले दिन पति ने फोन कर बताया कि शबाना दुबई नहीं पहुंची है।

सीसीटीवी से सामने आई सच्चाई

lady missing from delhi airport was going to dubai

शबाना की मां ने तुरंत इसकी शिकायत आईजीआई एयरपोर्ट थाने में की। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पुलिस ने पाया कि शबाना गेट संख्या 5 से एयरपोर्ट के भीतर गई लेकिन कुछ देर बाद वह गेट संख्या 7 से बाहर निकल गई।

बाहर में एक युवक उसका इंतजार कर रहा था। युवती को उस युवक के साथ कार में बैठकर जाते हुए देखा गया। शबाना की मां के मुताबिक 5 मई को उसके पास फोन करने वाले पर उसे शक हुआ और इसकी शिकायत उन्होंने चांदनी महल थाने में की। उस फोन नंबर का इस्तेमाल करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।

अब शबाना की मां ने आईर्जीआई एयरपोर्ट थाने में अपनी बेटी के अगवा करने की शिकायत की है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी परिचित पर अगवा करने का शक है। फिलहाल तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस शबाना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed