{"_id":"ea1da85110b7202051939728837fd652","slug":"lady-frustrated-from-molestation-try-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग युवती ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग युवती ने की जान देने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 11 May 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के इस्माईलपुर क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर 18 वर्षीय एक युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस्माईलपुर क्षेत्र में रहने वाले नवीन ने बताया कि उसकी बेटी रीमा (दोनों काल्पनिक नाम) 12वीं कक्षा की छात्रा है।
उसके ही स्कूल का एक लड़का संदीप सिंह उर्फ सन्नी उसे परेशान करता था। सन्नी भी इस्माईलपुर का निवासी है।
बताया गया है कि 6 मई को जब रीमा बाजार जा रही थी, तो सन्नी ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
आरोप है कि जब रीमा ने विरोध किया, तो सन्नी घर तक आ गया। इससे दुखी होकर रीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन तभी परिजनों के कमरे में पहुंचने पर उसे बचा लिया गया।
विज्ञापन