फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lack of seed wheat farmers in difficulty.

गेंहू बीज की कमी के चलते मुश्किल में किसान

Mon, 16 Nov 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 16 Nov 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
Lack of seed wheat farmers in difficulty.

गेंहू की बिजाई के लिए किसान अपनी जमीन को तैयार कर चुके है। लेकिन उन्हें बिजाई के लिए सहकारी समिति पर बीज नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह से क्षेत्र के किसानों में शासन प्रशासन के प्रति नाराजगी पनप रहीं है।

विज्ञापन


किसान जाकिर, रहमत, कयूम ,नबी खां, जगदीश, रामकिशन, राजेश पटेल आदि ने बताया की इस समय रबी की फसल बुआई का सीजन चल रहा है। बीज के लिए वह कई दिनों से समिति के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन


लेकिन उन्हें गैंहू का बीज नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसान जब कृषि सहकारी समिति पर बीच के लिए पहुंचे तो वहां पर बीच उपलब्ध नहीं था। जिसकी वजह से क्षेत्र के किसानों को बिना बीज लिए बेरगं लोटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है की उन्हें गैंहू की बोआई के लिए बीज नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से किसानों  को बाजार से ऊंची कीमत पर बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि प्रत्येक साल किसानों को सरकारी खाद-बीज का लाभ समय पर नहीं मिल पाता है। इस कारण वे लोग सरकारी सुविधा का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं।


क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग से जरूरत के मुताबिक बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है। बीज की कमी के बारे में कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने कहा इस समय बीज उपलब्ध नहीं है। एक दो दिन में बीज आ जायेगा। जिसके बाद किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed