{"_id":"d3e2ab7ffc011f62288262f67d09a74d","slug":"lack-of-good-sports-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स में क्यों फिसड्डी रह गई साइबर सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स में क्यों फिसड्डी रह गई साइबर सिटी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 23 Jan 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई क्षेत्रों में अपनी उपब्धियों का लोहा मनवाने वाली साइबर सिटी खेलों के मामले में फिसिड्डी साबित हुई है।
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में प्रदेश के 17 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड प्रदान किया है। इसमें गुड़गांव का एक भी खिलाड़ी नहीं है। इससे स्थानीय खिलाड़ी और खेल प्रेमी मायूस हैं। गुड़गांव से स्विमर शिवानी कटारिया का नाम गया था पर उसे अवार्ड नहीं मिला।
गुड़गांव के पड़ोसी जिले फरीदाबाद में दो-दो भीम अवार्ड आए हैं। जबकि सुविधाओं और अवसर के मामले में गुड़गांव का कोई जवाब नहीं है। इसके बावजूद यहां जिस गति से खेल और खिलाड़ियों का विकास होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
गुड़गांव के खेल प्रेमी अशोक कुमार का कहना है कि भीम अवार्ड जिले का एक भी खिलाड़ी भीम अवार्ड लायक नहीं यह बड़े शर्म की बात है।
हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के महासचिव कुलविंदर सिंह ने कहा कि ऐसा नहीं है कि गुड़गांव में खिलाड़ी नहीं है। जिले के पास जूनियर स्तर के खिलाड़ियों की लंबी कतार हर खेल में है। जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, जूडो, योगा और वालीबॉल में कई बेहतर खिलाड़ी हैं। वह सभी जूनियर स्तर पर हैं।
विज्ञापन
भीम अवार्ड के लिए सीनियर स्तर के खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस बार भले ही नाम नहीं है मगर अगले वर्ष तक अच्छे खासे खिलाड़ी इस अवार्ड के दावेदार होंगे। जिला खेल विभाग के वालीबॉल कोच सुभाष का कहना है कि गुड़गांव में काफी खेल प्रतिभाएं हैं।