फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   labours protest against private companies

मजदूर दिवस पर एकजुट हुए श्रमिक, निकाला जुलूस

Thu, 01 May 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 01 May 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
labours protest against private companies

विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने बृहस्पतिवार को एकजुटता का प्रदर्शन किया। शहर के कमला नेहरू पार्क में विभिन्न श्रमिक यूनियनों ने संयुक्त रूप से सभा आयोजित की। इसमें मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई।

विज्ञापन


वहीं, आईएमटी मानेसर में सुजुकी ग्रुप के चारों यूनियनों ने एक मंच पर मई दिवस मनाया। इन सभी ने श्रमिक एकता का आह्वान किया। कमला नेहरू पार्क से डाकखाना चौक तक रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


सुजुकी ग्रुप कामगार यूनियन साझा मंच की ओर से सभा आयोजित की गई। मानेसर में सभा के दौरान तकरीबन ढाई हजार श्रमिक एकत्र हुए। इस मौके पर मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू और अध्यक्ष राजेश कुमार ने श्रमिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपने हक के लिए एकजुट रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजुकी पावर ट्रेन इंडिया इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने भी श्रमिकों में एकता की बात कही। मंच ने प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पिछले दो वर्षों से तीन कंपनियों के श्रमिकों पर अन्याय हो रहा है।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि 18, जुलाई 2012 को अप्रिय घटना के बाद 546 कर्मियों को मारुति से बर्खास्त कर दिया गया है। तब से वह जेल में हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा कर कंपनी में वापस लिया जाए। मानेसर विवाद की जांच सीबीआई से कराई जाए।

कमला नेहरू पार्क में मई दिवस आयोजन समिति के आह्वान पर सभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सीटू जिला अध्यक्ष भोला नाथ यादव, एआईटीयूसी के राम निवास यादव, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान वीर शर्मा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान सुरेश यादव ने संयुक्त रूप से की।


इस मौके पर सीटू राज्य महासचिव सतवीर सिंह ने गुड़गांव में श्रम कानून लागू करने, आठ घंटे की ड्यूटी, ठेकेदारी प्रथा सहित कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की। सभा के मजदूरों ने रैली निकाली। गुरुद्वारा रोड, सब्जी मंडी, अपना बाजार चौक, सामान्य अस्पताल, अग्रवाल चौक होते हुए सदर बाजार के डाकखाना चौक पर रैली खत्म हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed