{"_id":"668810ff6d0cbd18a30b3869","slug":"laborer-dies-after-getting-stuck-in-a-lift-in-ghaziabad-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लिफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत, ईंट ले जाने के दौरान हुआ हादसा; बिहार का रहने वाला था सोनूदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लिफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत, ईंट ले जाने के दौरान हुआ हादसा; बिहार का रहने वाला था सोनूदास
Fri, 05 Jul 2024 09:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 05 Jul 2024 09:03 PM IST
सार
गाजियाबाद जिले में लिफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनूदास (30) पुत्र भातुदास निवासी जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन हितैषी हाइट्स बिल्डिंग में शुक्रवार शाम करीब चार बजे लिफ्ट में फंसकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनूदास (30) पुत्र भातुदास निवासी जिला वैशाली, बिहार के रूप में हुई। सोनू पिछले पांच माह से मजदूरी का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को ईंट ले जाने के दौरान लिफ्ट में फंसकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पहली मंजिल पर सोनू लिफ्ट से ब्लॉक उतार रहा था। अचानक लिफ्ट नीचे गिरी, जिससे उसकी गर्दन काट गई और उसकी मौत हो गई। सोनू विहार के वैशाली जिले के बहन गवां का रहने वाला था।
विज्ञापन